Last Updated:
बुंदेलखंड के चित्रकूट का पाठा क्षेत्र कभी डकैतों के आतंक के लिए जाना जाता था. यहां घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच एक ऐसा नाम था, जिसकी चर्चा से लोगों में डर पैदा हो जाता था. यह नाम था शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ. करीब 25 साल तक उसके प्रभाव और राजनीतिक दखल की कहानियां इलाके में सुनाई देती रहीं. कोई उसे खूंखार डकैत मानता था, तो कुछ लोग गरीबों का मददगार बताते थे. आइए जानते हैं ददुआ के जीवन और उसके आतंक की पूरी कहानी.
बुंदेलखंड के चित्रकूट स्थित पाठा क्षेत्र में कभी डकैतों का आतंक हुआ करता था. घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच रहने वाले इन डकैतों का प्रभाव आसपास के कई जिलों तक बताया जाता था. इसी दौर में शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ ने अपनी अलग पहचान बनाई.
ददुआ का असली नाम शिवकुमार पटेल था. करीब 25 साल तक चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में उसके प्रभाव और फरमान की चर्चा होती रही. स्थानीय स्तर पर उसके नाम का ऐसा खौफ बताया जाता था कि ग्रामीणों के साथ-साथ अधिकारी और राजनीतिक लोग भी उसके प्रभाव की बात करते थे.
ददुआ का प्रभाव केवल जंगलों और गांवों तक सीमित नहीं बताया जाता था. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा प्रचलित थी कि ग्राम प्रधान के चुनाव से लेकर जिला पंचायत और विधानसभा की राजनीति तक में उसका दखल रहता था. उसके प्रभाव को लेकर कई तरह के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पाठा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी ददुआ के प्रभाव की चर्चा होती थी. स्थानीय लोगों के बीच यह धारणा थी कि सड़क निर्माण या किसी बड़े विकास कार्य को शुरू करने से पहले उसकी मर्जी का ध्यान रखना पड़ता था. हालांकि ये बातें उस दौर में उसके प्रभाव को लेकर प्रचलित स्थानीय दावों के रूप में सामने आती हैं.
ददुआ पर साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. चित्रकूट के वरिष्ठ सत्य प्रकाश द्विवेदी के मुताबिक, करीब 2007 में पुलिस मुठभेड़ में उसका अंत हो गया था. उस पर लूटपाट, हत्या और कई आपराधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप थे.
ददुआ को लेकर लोगों की राय अलग-अलग रही. कुछ लोग उसे खूंखार डकैत मानते थे, जबकि कुछ परिवारों की मदद करने की कहानियों के चलते उसे गरीबों का मसीहा बताते थे. बताया जाता है कि उसने अपने बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हासिल करवाने में भी प्रभाव डाला था. आज भी चित्रकूट और आसपास के इलाकों में उसके आतंक और राजनीतिक पकड़ के किस्से सुनाई देते हैं.
