Golgappe ka Pani : घर पर बनाएं ठेले जैसा गोलगप्पे का पानी, बाजार से खाना भूल जा​एंगे, आसान है रेसिपी

Date:


Last Updated:

Golgappe Ka Pani : पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. पानी पूरी ऐसी डिश है जिसमें प्यार है, अपनापन है, खुशियां हैं. इसे खाने के लिए वजह नहीं चाहिए होती. इसका पानी अगर परेफेक्ट तीखा-चटपटा हो तो दिल खुश हो जाता है. गोलगप्पे के साथ तीखा-चटपटा आलू मसाला आत्मा को तृप्त कर देता है. पानी पूरी का चलन पूरे देश में है. यहां तक कि दक्षिण भारत में भी पानी पूरे के ठेले देखने को मिल जाते हैं. ठेले जैसा पानी पूरी का तीखा चटपटा मसालेदार पानी आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी..

Pani Puri Ka Pani Banana Ki Vidhi : पानी पूरी का ठंडा मसालेदार पानी सबको पसंद आता है. पूरे देश में पानी पूरी खाते हैं. बस इसके नाम अलग-अलग हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में इसे पानी पूरी कहते हैं तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गोलगप्पे के नाम से जाना जाता है. पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में फुचका तो ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हैदराबाद/तेलंगाना में इसे गुपचुप कहाते हैं. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फुलकी कहते हैं. पानी पूरी के साथ मसालेदार आलू मसाला भी बहुत पसंद आता है. इन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आइये जानते हैं आसान विधि….

पानी पूरी का मसालेदार चटपटा पानी बनाने के लिए सबसे पहले 50-60 ग्राम इमली लें. इमली को एक पतीले में डालकर उसमें एक कप गर्म पानी मिला दें. आधा घंटा बाद इमली फूल जाएगी तो इसे छन्नी से छानकर पल्प तैयार कर लें. हरा धनिया, हरा पुदीना, दो-तीन हरी मिर्च और एक इंच अदरक लीजिए. हरे धनिया और पुदीना को साफ पानी से दो-तीन बार धो लें. हरी मिर्च को भी धो लें. अब सबको एक मिक्सर जार में डालें. आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें. आधा कप पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस हरी चटनी के पेस्ट को एक कटोरी में अलग रख दें.

अब एक छन्नी लीजिए. थोड़ा सा पानी मिलाकर इस हरी चटनी को भगोने में अच्छे से छान लें. छानना इसलिए भी जरूरी है कि ताकि कोई ठंडल न रह जाए. मिक्सर के जार में आधा कप पानी मिलाने के बाद छन्नी से चटनी को अच्छे से छान लें. अब इसमें 5 चम्मच इमली का पल्प मिलाएं. अब सबको अच्छे से मिला लें. अब इसमें डेढ़-दो लीटर पानी मिला लें. अब दो छोटा चम्मच भुने हुआ जीरा पाउडर, दो छोटा चम्मच काला नमक, दो छोटा चम्मम चाट मसाला, दो छोटा चम्मच जल जीरा मसाला मिला लें. दो छोटा चम्मच नमक, एक चुटकी हींग और एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिक्स कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब पानी पूरी के पानी को एक चम्मच में लेकर स्वाद जरूर चख लें. जो चीज कम हो, उसे मिला लें. अगर नमक कम लगे तो स्वादानुसार इसे मिला लें. अब पानी में बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बूंदा और आइस क्यूब मिला लें. अब इसे आधा घंटे के लिए रख दीजिए. पानी अच्छे से तैयार हो जाएगा. अब आलू का मसालेदार मसाला तैयार कर लीजिए. छह-सात उबले हुए आलू लीजिए. इन्हें अच्छे से मैश कर लीजिए. अब एक कटोरी इसमें उबले हुए काले चने मिला लीजिए. एक बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच नींबू का रस मिला लीजिए.

अब आलू मसाला में आधा छोटा चम्मच काला नमक, एक छोटा सादा नमक, एक चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिक्स कर लें. अब इसमें चार-पांच पानी पूरी की पूरी तोड़कर डालें. इससे आलू मसाला क्रंची हो जाएगा. इस तरह से मसाला बनाकर देखिएगा तो बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा. बाजार से रेडीमेड गोलगप्पे लाइये और पूरे परिवार के साथ बैठकर खाइये.

कई बार बच्चे तीखी चटनी पसंद नहीं करते. ऐसे में आप मीठी चटनी का पानी भी घर पर बना सकते हैं. इसके लिए खजूर-इमली लें. छोटे से पतीले को गैस पर रखें. इसमें खजूर-इमली के साथ पानी मिला लें. 2-3 मिनट बाद गैस बंद कर दें. अब इमली-खजूर को अच्छे से मैश कर लें. छन्नी की मदद से इसका पल्प निकाल लें. अब फ्राई पैन गैस पर रखें. उसमें पल्प डालें. इसमें 100 ग्राम गुड़ मिला लें. साथ ही एक छोटी चम्मच नमक, एक छोटी चम्मच जीरा पाउडर और एक छोटी चम्मच लाल मिर्च का मसाला मिक्स कर लें. 3-4 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. चटनी को ठंडा होने दें. फिर इसमें ठंडा पानी मिला लें. साथ ही एक-दो आइस क्यूब मिला दें. इस तरह मीठी चटनी का पानी तैयार हो जाएगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related