राहुल गांधी और विपक्ष का ट्रैक रिकॉर्ड वोट चोरी पर अटक गया है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटकाने, लटकाने और भटकाने वाली पॉलिटिक्स का दी एंड करके नॉनस्टॉप अपने मिशन में लगे हुए हैं. उन्होंने 2047 का जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए जी जान से लग गए हैं. आप देखिए कि जिस वक्त इंडी वाले सोनिया गांधी की बुक लॉन्च में बिजी हैं. राहुल गांधी नया कांड कर चुके हैं. उसी वक्त में पीएम मोदी बड़ी डील्स और बड़ी मीटिंग्स करने निकल गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस गए हैं, जहां दो दिन में 3 बड़े समिट में शामिल होंगे. फिलीपींस में इस वक्त दुनिया के बड़े-बड़े नेता जुट रहे हैं. कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आएंगे. ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेता भी वहां पहुंच रहे हैं.
फिलीपींस में पीएम मोदी क्या-क्या करने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की वन टू वन मुलाकात होगी क्या और पीएम मोदी की कौन सी बैठक पर चीन की नजरे टिकी हुई हैं. ये सब आज आपको बताएंगे…
नए-नए कांड में फंसते जा रहे राहुल
उधर राहुल गांधी नए नए कांड में फंसते जा रहे हैं. इस बार तो राहुल गांधी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है कि बात इटली तक पहुंच गई है. ऊपर से ये कांड तब हुआ है, जब राहुल गांधी विदेशी कनेक्शन पर पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती दे रहे थे लेकिन बीजेपी तो राहुल गांधी के विदेशी कनेक्शन की फाइल ले आई उसके बारे में भी आपको बताऊंगा.
पॉलिटिक्स में सारा हिसाब-किताब तो वोटर तय कर देता है, लेकिन आज आपको पीएम मोदी के हिसाब और सोनिया की किताब के साथ-साथ राहुल के नए कांड के बारे में भी देखना चाहिए, जिसको लेकर बीजेपी हमलावर है. कांग्रेस पार्टी इंटरनेशनल नेताओं को बुलाकर एक समिट कर रही थी, जिसमें इटली के विपक्ष के एक नेता वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने लग गए. और राहुल गांधी इस पर ताली ठोक रहे थे. अब बीजेपी पूछ रही है कि देश को बदनाम कराने में राहुल गांधी को मजा आता है क्या?
राहुल गांधी की बात तो आगे करेंगे पहले पीएम मोदी के विदेश दौरे की बात. पीएम मोदी फिलीपींस पहुंचे हैं. ये वो दौरा है, जिस पर चीन समेत पूरी दुनिया की नजर होगी, क्योंकि फिलीपींस के मनीला में कल QUAD की बैठक भी प्रस्तावित है. QUAD में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान हैं. यानी इस बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप की भी मुलाकात हो सकती है QUAD पर आगे और बात करेंगे.
पीएम मोदी का मनीला में भव्य स्वागत
आज दोपहर को जब पीएम मोदी फिलीपींस के मनीला पहुंचे तो वहां उनका भव्य स्वागत हुआ. पहले एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है. फिर एयरपोर्ट पर ही भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया है. वहां मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. पीएम मोदी जब पहुंचे तो भारतीय समुदाय का जोश देखने वाला था.
पीएम मोदी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए. पीएम मोदी के सामने भारतीय मूल के छात्रों ने ‘पूर्ण कुंभ श्लोक’ का पाठ सुना. मनाली में पीएम मोदी का खास अंदाज भी दिखा. पीएम मोदी जब फिलीपींस के राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित गाला डिनर में शामिल हुए इस मौके पर पीएम मोदी ने फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक ‘बारोंग तागालोग’ पहनकर मेजबान देश की संस्कृति का सम्मान किया. इस दौरान पीएम मोदी विशेष रूप से डिज़ाइन की गई इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल में भी सवार हुए, जिसने समारोह में फिलिपिनो संस्कृति का अनूठा रंग जोड़ा.
मनीला में क्या करेंगे पीएम मोदी?
फिलीपींस में पीएम मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वो फिलीपींस के राष्ट्रपति के न्योते पर वहां गए हैं. इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने बताया है कि आसियान देशों के साथ हमारे संबंध भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के केंद्र में हैं और हमारे महासागर विजन में इनका महत्वपूर्ण स्थान है.
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने बताया कि इस सम्मेलन में वो और बाकी नेता मिलकर Comprehensive Strategic Partnership को आगे बढ़ाएंगे. पीएम मोदी ने बताया कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है. इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने के लिए बात होगी.
ट्रंप पर गड़ी निगाहें
मनीला में कल पीएम मोदी QUAD समिट में हिस्सा लेंगे. दो साल के गैप के बाद ये समिट हो रहा है. ये समिट ऐसे वक्त में हो रहा है, जब डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्तों में टकराव है. ट्रंप की वजह से ऑस्ट्रेलिया और जापान से भी अमेरिका के रिश्तों में असहजता आई है. ताइवान को लेकर जब चीन ने आक्रामक रुख अपनाया तो इस बेरुखी से ट्रंप ने इस पर रिस्पॉन्स किया. उससे जापान में एक तरह की नाराजगी है.
QUAD समिट ऐसे वक्त में भी हो रहा है जब ट्रंप इस समिट के बाद चीन जाने वाले हैं. जबकि QUAD को Indo-Pacific में चीन के मुकाबले के तौर पर देखा जाता है. अब ये ट्रंप की विदेशी नीति की कंफ्यूजन है. या फिर ट्रंप भी भारत की नीति पर चल रहे हैं. जिसमें वो किसी एक ब्लॉक के साथ नहीं दिखना चाहते. सबसे साथ डील कर रहे हैं. QUAD के बाद ट्रंप चीन जाएंगे, जहां पुतिन, जिनपिंग और ट्रंप के बीच मीटिंग होगी.
क्या क्वाड को इग्नोर कर रहा ट्रंप प्रशासन?
इस वजह से ट्रंप पर आरोप लग रहे हैं कि उनके प्रशासन में QUAD को इग्नोर किया जा रहा है. आप देखिए कि इस समिट को भारत को होस्ट करना था लेकिन अब ये समिट Non Quad देश में हो रही है. हालांकि अमेरिका कह रहा है कि ऐसा नहीं है QUAD देशों के विदेश मंत्री लगातार मिल रहे हैं. QUAD की मीटिंग के ऐजेंडे में इकॉनमिक सिक्योरिटी, मैरीटाइम सिक्योरिटी, सप्लाई चेन, मानवीय सहायता और महत्वपूर्ण तकनीक होंगे. इसके तहत महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर बात हो सकती है.
राहुल ने नैरेटिव पर फिरेगा पानी!
लेकिन जिस तरह का ट्रंप का रवैया है, उससे QUAD में बहुत तूफानी हो जाएगा इसकी संभावना अभी कम है. QUAD के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप की वन टू वन मुलाकात होगी या नहीं ये अभी क्लियर नहीं है. इधर QUAD समिट में पीएम मोदी और ट्रंप मिलेंगे. उधर भारत और अमेरिका की ट्रेड डील को लेकर ऐसी खबर आ गई है, जिससे राहुल गांधी के सारे नैरेटिव पर पानी फिर जाएगा.
राहुल गांधी लगातार यही कह रहे हैं कि ट्रंप ने पीएम मोदी को दबा रखा है. ट्रंप जो कहते हैं पीएम मोदी वही करते हैं. जबकि ट्रेड डील को लेकर खबर ये हैं कि इस डील में जो भारत अमेरिका से चाहता था वो भारत ने हासिल कर लिया है. ट्रेड डील को लेकर ये दावा है कि अमेरिका ने भारत को ये भरोसा दिया है कि प्रस्तावित डील में भारत को दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलेगा. यानी अमेरिका में बिकने वाले भारत के सामान पर दूसरे देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगेगा. इससे अमेरिकी मार्केट में भारत के सामान को फायदा मिलेगा.
कहां तक पहुंची भारत-यूएस ट्रेड डील?
ये जानकारी खुद केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है. पीयूष गोयल ने बताया कि इसे बारे में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बात हो चुकी है. इस डील को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ समेत ज्यादातर मुद्दे सुलझ चुके हैं. जल्द ही दोनों देशों के बीच एग्रीमेंट फाइनल हो सकता है.
विदेश मंत्री ने कहा कि बातचीत का दौर अंतिम चरण में है. विदेश मंत्री ने बताया कि कुछ मुद्दे अभी अमेरिका की साइड से बचे हुए हैं उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. पीएम मोदी दिसंबर में G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे और हो सकता है कि वहां पर पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद ट्रेड डील को लेकर कुछ ऐलान हो.
AI सेक्टर में चीन को टक्कर देने वाला प्लान
इधर ट्रेड डील पर बात हो रही है. उधर AI के सेक्टर में चीन को टक्कर देने के लिए भारत, अमेरिका और 8 देशों ने हाथ मिला लिया है. भारत सहित 10 देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर साइन किए हैं.
इस डील का मकसद सुरक्षा उपायों में तालमेल बिठाना और टेक्नोलॉजी तो लेकर चीन से मिलने वाली टक्कर के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना है. ये डील ऐसे वक्त में हो रही है जब दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया में चीन के जासूस होने की खबरें फैली हुई हैं. इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, साउथ कोरिया, कतर, सिंगापुर, UAE और UK शामिल है.
- फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी का फोकस आसियान देशों के साथ होने वाली समिट पर है.
- आसियान का पूरा नाम Association of Southeast Asian Nations है.
- आसियान देशों में 11 सदस्य हैं, जिसमें कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं.
- साल 2014 में पीएम मोदी ने जब सत्ता संभाली तो एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर काम किया यानी भारत के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करना.
- आसियान का मंच पीएम मोदी की इसी नीति का केंद्र है.
- भारत और आसियान के बीच व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 128.37 अरब डॉलर पहुंच गया है. ये भारत के ग्लोबल ट्रेड का 10 प्रतिशत है.
- आसियान देशों के साथ पीएम मोदी का जोर…डिजिटल कनेक्टिविटी, सबमरीन केबल नेटवर्क और डिफेंस के क्षेत्र में है.
- चीन की चुनौती के बीच आसियान देश रक्षा सहयोग के लिए भारत की तरफ भी देख रहे हैं.
- फिलीपींस 2022 में भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला पहला देश बना था.
- वियतनाम और इंडोनेशिया से भी ब्रह्मोस मिसाइल पर डील हो चुकी है.
ऐसी खबरे हैं कि भारत और फिलीपींस के बीच 60 अतिरिक्त ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की संभावित खरीद को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है. इस प्रस्तावित सौदे की कीमत करीब 6,200 से 7,100 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है.
राहुल के विदेशी कनेक्शन का सबूत बता रही बीजेपी
राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी को चैलेंज दे रहे हैं कि पीएम मोदी उनका विदेशी कनेक्शन साबित कर दें. उधर राहुल गांधी को लेकर जो ताजा विवाद है, उसे बीजेपी राहुल गांधी के विदेशी कनेक्शन का बड़ा सबूत बता रही है.
दरअसल, कांग्रेस की सरकार में हैदराबाद में भारत समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समिट को लेकर शुरू में कांग्रेस ने कहा था कि इसमें राहुल गांधी अपना विजन दुनिया के अलग-अलग देशों के सामने रखेंगे. राहुल गांधी की ग्लोबल लीडर वाली इमेज को बनाने पर काम हो रहा था.
लेकिन इस समिट में ऐसा विवाद हो गया कि कांग्रेस को ही लेने के देने पड़ गए, क्योंकि राहुल गांधी के समिट के मंच से इटली के एक नेता ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा दिए और उस पर राहुल गांधी ताली बजाने लगे.
इस पर विवाद हो गया कि कोई विदेशी नेता भारत की राजनीति में क्यों दखल दे रहा है. बीजेपी को इस पर मौका मिल गया है राहुल गांधी का विदेशी कनेक्शन यही है.
राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने कहा, ‘एक व्यक्ति, एक वोट. इनका अभियान साफ और पारदर्शी वोटर लिस्ट के लिए है. हजारों लोगों ने दो हफ्ते पहले इनके साथ रामलीला मैदान तक मार्च किया और हमें याद दिलाया कि लोकतंत्र उपहार में नहीं मिलता बल्कि इसकी रक्षा करनी पड़ती है उन लोगों के जरिए जो इसके लिए खड़े होने को तैयार हैं. ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जिसका अनुवाद है कि वोट चोर, अपनी सीट छोड़ो. आधुनिक भारत में कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक नींव रखी थी. आज वो उन बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा के लिए लड़ रही है और हर जगह प्रगतिशील है, हम आपके साथ खड़े हैं.’
कौन हैं इटैलियन नेता जियाकोमो फिलिबेक?
इटली के नेता के इसी बयान पर राहुल गांधी ने खूब ताली बजाई. उस नेता को भारत की राजनीति के बारे में क्या कुछ पता होगा. ना ही उसे भारत के चुनावी सिस्टम के बारे में कुछ पता होगा. और ये वो नेता हैं जिन्हें कई देशों की सरकारें अपने यहां नहीं आने देती क्योंकि ये भाई साहब दूसरे देशों की राजनीति में दखल देते हैं.
- साल 2018 में जियाकोमो फिलिबेक को फिलीपींस में एयरपोर्ट से ही डिटेन और फिर डिपोर्ट कर दिया गया था.
- फिलीपींस ने जियाकोमो को अपने देश में एंट्री देने से इनकार कर दिया था.
- जियाकोमो के एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था.
- फिलीपींस ने जियाकोमो पर विदेशी नागरिक होते हुए देश की आंतरिक राजनीति में दखल देने का आरोप लगाया था.
- जियाकोमो…पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव हैं
सूत्रों से खबर है कि भारत सरकार ने भी जियोकोम फिलिबेक के भारत की राजनीति में दखल देने पर आपत्ति जताई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इटली के राजनेता जियाकोमो फिलिबेक कॉन्फ्रेंस वीजा पर भारत आए थे. सरकारी सूत्रों का कहना है कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत की घरेलू राजनीति में दखल देने की इजाजत नहीं है, चाहे वह किसी भी तरह के वीजा पर भारत आया हो. ऐसा करना वीजा नियमों का उल्लंघन माना जाता है.
राहुल को अमित शाह की नसीहत
राहुल गांधी के समिट में जो विवाद हुआ है, उस पर अमित शाह ने उन्हें घेर लिया है. अमित शाह ने कहा, ‘भारत-विरोधी विचार व्यक्त करके पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है. इस तरह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी. सत्ता चाहिए तो विदेश की यात्राएं बंद करके भारत के गांवों में जाना शुरू करिए तो शायद आपका नंबर कभी लग जाए.
इटली में भी मचा हंगामा
इधर राहुल गांधी ने इटली के नेता के बयान पर ताली बजाई, उधर ये विवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. राहुल गांधी के समिट में दिए भाषण पर इटली में हंगामा हो गया है. इटली की सांसद डेबोरा बर्गमिनी ने जियोकोमो की वोट चोर वाली टिप्पणी पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि भारत के पास अपने राजनीतिक संस्थान और न्यायपालिका है, जो देश के आतंरिक विवादों के समाधान के लिए सक्षम है. उन्होंने कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों को भारत के आतंरिक मामलों में दखल से बचना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप के लोगों को 97 करोड़ मतदाताओं वाले भारत को लोकतंत्र का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए. इसी तरह इटली के पूर्व विदेश मंत्री जुलियो टेरज़ी ने भी जियोकोमो के बयान पर आपत्ति जताई है.
