Agni Panchak 2026: आज दोपहर से अग्नि पंचक का प्रारंभ, 5 दिन इन चीजों से रहें सावधान! वरना हो जाएगा नुकसान

Date:


होमताजा खबरधर्म

आज से अग्नि पंचक प्रारंभ, 5 दिन इन चीजों से रहें सावधान! वरना होगा नुकसान

Last Updated:

Agni Panchak 2026: अग्नि पंचक आज 17 नवंबर को दोपहर से प्रारंभ है. यह पांच दिनों तक चलता है. मंगलवार को शुरू हुआ पंचक अग्नि या भौम पंचक होता है. इसमें कुछ कामों को करने की मनाही है. पंचक शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं. हर दिन के अनुसार पंचक का प्रभाव और नाम अलग होता है. आइए जानते हैं अग्नि पंचक का समय और ​नियम.

Zoom

अग्नि पंचक आज 17 नवंबर की दोपहर से शुरू है. (Photo: AI)

Agni Panchak 2026: आज 17 नवंबर, मंगलवार को दोपहर से पंचक का प्रारंभ है. यह पंचक आज से लेकर 5 दिनों तक रहेगा. आज मंगलवार को शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं. मंगल का दूसरा नाम भौम भी है, इस वजह से इसे भौम पंचक भी कहा जाता है. अग्नि पंचक को अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है, इसलिए इसमें कुछ कार्यों को करने की मनाही रहती है. यदि आप अग्नि पंचक में कुछ बातों को लेकर सावधान नहीं रहेंगे तो आपको हानि हो सकती है.

अग्नि पंचक का प्रारंभ 2026

आज अग्नि पंचक का प्रारंभ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है, जो कल, 18 नवंबर को सुबह में 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है.

अग्नि पंचक कब से कब तक है?

अग्नि पंचक 17 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक रहेगा.

17 नवंबर: अग्नि पंचक का पहला दिन
18 नवंबर: अग्नि पंचक का दूसरा दिन, पूरे समय
19 नवंबर: अग्नि पंचक का तीसरा दिन, पूरे समय
20 नवंबर: अग्नि पंचक का चौथा दिन, पूरे समय
21 नवंबर: अग्नि पंचक का पांचवा दिन, पूरे समय

अग्नि पंचक का समापन 2026

अग्नि पंचक का समापन 22 नवंबर को प्रात:काल में 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. उस दिन सूर्योदय से पूर्व तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी.

अग्नि पंचक में इन चीजों से रहें सावधान

  • जिस समय से अग्नि पंचक लगता है, उस समय से आपको आग से जुड़े कामों से दूरी बना लेनी चाहिए.
  • अग्नि पंचक में आपको कोई हवन, यज्ञ या कोई ऐसा मांगलिक कार्य करना है तो आप उसकी आग अग्नि पंचक में न जलाएं.
  • अग्नि पंचक में कोई भी नया चूल्हा जलाना वर्जित है.
  • अग्नि पंचक में आपको कोई भी शुभ या नया काम न करें.
  • अग्नि पंचक के दौरान लकड़ी या लकड़ी से बनी वस्तुएं या कोई फर्नीचर न खरीदें.
  • अग्नि पंचक में घर की छत बनवाने या मरम्मत कराने की मनाही है.

किस दिन कौन सा पंचक लगता है?

  1. मंगलवार को लगने वाला पंचक अग्नि पंचक होता है.
  2. शुक्रवार से शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है.
  3. शनिवार के दिन जो पंचक शुरू होता है, उसे मृत्यु पंचक कहा जाता है.
  4. रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक होता है.
  5. सोमवार का पंचक राज पंचक कहलाता है.
  6. बाकी बुधवार और गुरुवार को लगने वाला पंचक अशुभ फलदायी नहीं है.

About the Author

कार्तिकेय तिवारीNews Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्रत, त्य…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related