चित्रकूट में 3.40 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ तुलसी ट्राइबल हाट, खूबियां जान चौंक जाओगे

Date:


Last Updated:

Chitrakoot ki local news : यूपी के पहले स्काईवॉक ब्रिज के पास करोड़ों रुपये से तुलसी ट्राइबल हाट बनाया गया है. इसे चित्रकूट जिले के मंगवा के पास 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इसमें 16 स्थायी और कुछ अस्थायी दुकानें, तीन फूड कोर्ट, कार्यालय भवन, शौचालय, स्ट्रीट लाइट और बैठने की व्यवस्था की गई है. इसमें इको-थीम पार्क, वाटर हनी गार्डन, रोज गार्डन, नेचर ट्रेल और कुटुंब वन विकसित भी किया जा रहा है. यहां बनी दुकानों में स्थानीय युवा हाथ से बने हुए लोहे के औजार, बांस की टोकरियां और मिट्टी के बर्तनों जैसे स्थानीय उत्पादों को बेचेंगे.

चित्रकूट. बुंदेलखंड का चित्रकूट आस्था के साथ-साथ घूमने के स्थान के लिए भी जाना जाता है. यहां मठ मंदिरों के अलावा और कई भी ऐसे स्थान हैं, जहां चित्रकूट आने वाले लोग घूम सकते हैं. चित्रकूट में स्थानीय सांस्कृतिक और कला को पहचान देने के लिए यहां बने यूपी के पहले स्काईवॉक ब्रिज के पास करोड़ों रुपये से तुलसी ट्राइबल हाट बनाया गया है. जहां पर स्थानीय लोग अपनी दुकानों में हाथ से बने सामानों को बेच सकेंगे और दूर दराज से आने वाले लोग इसकी खरीदारी और यहां की लोकल चीजों के बारे में जान सकेंगे. इससे इनकी पहचान भी बढ़ेगी. चित्रकूट जिले के मंगवा के पास यूपी के पहले स्काईवॉक ब्रिज के पास 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तुलसी ट्राइबल हाट बनकर तैयार हो गया है. इसमें 16 स्थायी और कुछ अस्थायी दुकानें, तीन फूड कोर्ट, कार्यालय भवन, शौचालय, स्ट्रीट लाइट और बैठने की व्यवस्था की गई है.

फिनिशिंग अंतिम चरण में

यहां बनी दुकानों में स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाएगा. इसमें चित्रकूट में हाथ से बने हुए लोहे के औजार, बांस की टोकरियां और मिट्टी के बर्तनों जैसे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा. इससे उनके उत्पाद की पहचान चित्रकूट ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों तक होगी. इससे स्थानीय युवाओं और कलाकारों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा. वन विभाग के अनुसार परियोजना का काम पूरी तरह से हो चुका है. फिनिशिंग अंतिम चरण में है. इसका कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.

क्या बोले वन विभाग के डीएफओ

चित्रकूट वन विभाग के डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने लोकल 18 को बताया कि स्काई वॉक ब्रिज के पास तुलसी ट्राइबल हाट बनकर तैयार हो रहा है. इसे पर्यटन विभाग की ओर से बनवाया जा रहा है. इसका कार्य अंतिम चरण में है. इसमें इको-थीम पार्क, वाटर हनी गार्डन, रोज गार्डन, नेचर ट्रेल और कुटुंब वन विकसित भी किया जा रहा है. इसके ओपन थिएटर में बुंदेलखंड के राई लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति होगी. यहां बनने वाली दुकानों में बांस की टोकरियां, मिट्टी के बर्तन, लोहे के औजार, खोये से बनी मिठाइयों के साथ-साथ कई दूसरे स्थानीय सामानों की बिक्री होगी, ताकि बाहरी जिलों से आने वाले लोग चित्रकूट के स्थानीय सामानों के बारे में जान सकें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related