तमिलनाडु में शुरु हुआ विभागों का बंटवारा; CM विजय के पास पुलिस समेत ये सबसे ताकतवर मंत्रालय, देखें किसको क्या मिला?
Last Updated:
तमिलनाडु लोक भवन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सीएम विजय ने पुलिस, सामान्य प्रशासन और महिला-युवा कल्याण जैसे ताकतवर विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं, के. ए. सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्रालय, आधव अर्जुन को लोक निर्माण (PWD) और के. जी. अरुणराज को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई सरकार के कुल 10 मंत्रियों को उनके संबंधित पोर्टफोलियो आवंटित कर दिए गए हैं.
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. राज्य सचिवालय लोक भवन की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सहित कुल 10 मंत्रियों को उनके मंत्रालय सौंप दिए गए हैं. नई सरकार में सीएम विजय ने गृह (पुलिस) सहित कई बेहद अहम मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं, जो दर्शाता है कि कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर उनका सीधा नियंत्रण रहेगा.
मुख्यमंत्री विजय के पास कौन से विभाग?
लोक भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने लोक, सामान्य प्रशासन, पुलिस, और महिला एवं युवा कल्याण विभाग की कमान अपने हाथों में रखी है.
किसे मिला कौन सा मंत्रालय? देखिए पूरी लिस्ट
कैबिनेट में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ महत्वपूर्ण विभागों का सटीक बंटवारा किया गया है:
- के. ए. सेंगोट्टैयन (K A Sengottaiyan): इन्हें राज्य का नया वित्त मंत्री बनाया गया है। राज्य के बजट और आर्थिक फैसलों की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होगी.
- एन. आनंद (N Anand): इन्हें ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- आधव अर्जुन (Aadhav Arjuna): भारी-भरकम माने जाने वाले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और खेल विकास मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे.
- के. जी. अरुणराज (K G Arunraj) : इन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है.
- पी. वेंकटरमणन (P Venkataramanan): इन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय दिया गया है.
- आर. निर्मलकुमार (R Nirmalkumar) : इन्हें ऊर्जा और कानून विभाग सौंपे गए हैं.
- राजमोहन (Rajmohan) : स्कूली शिक्षा विभाग की कमान संभालेंगे.
- टीके प्रभु (TK Prabhu) : इन्हें प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय दिया गया है.
- एस. कीर्तना (S Keerthana): इन्हें उद्योग विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…


