Last Updated:
Venkatesh Iyer Fifty Celebration Video: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक को जिस अंदाज में सेलिब्रेट किया, उसकी जमकर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर वेंकटेश का ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. फैंस उनके सेलिब्रेशन को खूब पसंद कर रहे हैं.
वेंकटेश अय्यर का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई. आरसीबी के 18 अंक हो गए हैं और टीम नंबर-1 पर रहते हुए टॉप-4 में पहुंच गई. आरसीबी की इस जीत में वेंकटेश अय्यर का अहम योगदान रहा, जो कप्तान रजत पाटीदार की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए. वेंकटेश ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल थे. हालांकि, उनकी इस पारी से ज्यादा चर्चा उनके अर्धशतक के सेलिब्रेशन की हो रही है. सोशल मीडिया पर वेंकटेश का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अय्यर ने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. जैसे ही वेंकटेश ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने बिल्कुल वैसे ही पोज दिया जैसा अभिनेता और तमिलनाडु के सीएम विजय ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘मर्सल’ में दिया था. वेंकटेश का यह सेलिब्रेशन वीडियो इंटरनेट पर छा गया. सोशल मीडिया पर वेंकटेश के सेलिब्रेशन और थलापति विजय का पोज का वीडियो क्लब करके शेयर कर रहे हैं.


