4.3 C
Munich

कप्तान श्रेयस अय्यर की आईपीएल में ‘सेंचुरी’, सिर्फ 4 खिलाड़ी ही कर पाए थे इससे पहले ये कारनामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

अय्यर की IPL में अनोखी ‘सेंचुरी’, सिर्फ 4 खिलाड़ी ही कर पाए है ये कारनामा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में जगह बनाई. टूर्नामेंट के इतिहास में वो 100 मैच में कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं.

Zoom

श्रेयस अय्यर 100 मैच में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद पिछड़ी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. रविवार (17 मई) को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाफ वो खेलने उतरे तो एमएस धोनी, गौतम गंभीर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ एक खास क्लब में जगह बना ली है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम श्रेयस अय्यर के लिए यादगार बन गया. धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला ये खिलाड़ी कभी नहीं भूलेगा. मैच में जिस तरह शतक किसी भी खिलाड़ी के लिए अहम होता है वैसे ही टूर्नामेंट में बतौर कप्तान 100वां मैच भी खास है. रविवार को वह पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में अपना 30वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी कप्तानी कर चुके हैं.

उन्होंने 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में 41 आईपीएल मैच खेले. 2022 से 2024 तक केकेआर के कप्तान के रूप में 29 आईपीएल मैच खेले. एमएस धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है. 2008 से 2025 तक उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी करते हुए 235 आईपीएल मैच खेले और 69 मैचों में सीधे जीत हासिल की.

श्रेयस अय्यर ने 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में 41 आईपीएल मैच खेले उनकी टीम ने आईपीएल का फाइनल मैच खेला. 2022 से 2024 तक केकेआर के कप्तान के रूप में 29 आईपीएल मैच खेले. यहां उन्होंने 2024 में टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article