9.8 C
Munich

बनना है डॉक्टर… NEET की तैयारी के लिए बनारस के ये कोचिंग सेंटर हैं बेस्ट, यहां आने के बाद सलेक्शन पक्का!

Must read


Last Updated:

Varanasi NEET Best Coaching: वाराणसी को सर्व विद्या की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. इस शहर में एक दो नहीं बल्कि कई यूनिवर्सिटी है.इसके अलावा यहां कई ऐसे कोचिंग सेंटर भी है जहां आप अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर सकतें है.हर साल इन कोचिंग सेंटर्स से सैकड़ो युवाओं के एडमिशन देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में होता है.आइये जानते हैं इसके बारे में…

वाराणसी शहर के दुर्गाकुंड से सटा कबीरनगर कॉलोनी है. नीट और जेईई के तैयारियों के लिए यहां कई सारे नामी कोचिंग सेंटर्स है. इस जगह को वर्तमान समय में काशी का कोटा कहा जा सकता है. यहां एक दो नहीं बल्कि NEET के तैयारी के लिए दर्जनों कोचिंग सेंटर है, लेकिन उनमें से कुछ कोचिंग काफी बेस्ट है जो इसी इलाके के आस पास है.

कोटा का ALLEN भी मौजूद

वाराणसी में कोटा का मशहूर ब्रांड ALLEN कोचिंग की भी एंट्री हो गई है. वाराणसी के साकेत नगर के अलावा शिवपुर, संकट मोचन और कई जगहों पर इसके सेंटर है. NEET के लिए ALLEN भी काफी अच्छा है.अपने बेहतर फैकल्टी के लिए यह कोचिंग सेंटर देशभर में फेमस है. इन सभी कोचिंग सेंटर पर वाराणसी के अलावा आस पास के जिले और पड़ोसी राज्य बिहार से भी स्टूडेंट्स आतें है.

जेआरएस सबसे पुराने कोचिंग में शुमार

वाराणसी में NEET की तैयारी के लिए सबसे पुराने कोचिंग सेंटर में JRS का नाम सबसे आगे है. इस कोचिंग सेंटर से हर साल कई युवाओं का सपना साकार होता है. NEET के फाउंडेशन कोर्स की तैयारी के लिए हजारों स्टूडेंट्स यहां पढ़ते हैं. उनमें से हर साल कई स्टूडेंट्स NEET में अच्छा स्कोर कर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन भी पाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

PW में एडमिशन जारी

वाराणसी के लंका और गुरुधाम इलाके में फिजिक्स वल्लाह (Physics Wallah) कोचिंग सेंटर भी है. मौजूदा समय में यहां NEET की तैयारी के लिए नए बैच भी शुरू हो रहें है. इस कोचिंग सेंटर का नाम भी मशहूर कोचिंग सेंटर में शामिल है. यहां आपको पढ़ाई के लिए बेहतर फैकल्टी मिलेगी.जहां पढ़कर आप डॉक्टर बनने का अपना सपना सच कर सकतें है.

हर साल कई स्टूडेंट्स का सपना होता है साकार

गुरुधाम-दुर्गाकुंड रोड पर आकाश इंसिट्यूट है. NEET के साथ JEE के तैयारी के लिए यह कोचिंग सेंटर काफी अच्छा है. आकाश इंसिट्यूट दिल्ली के तर्ज पर इस सेंटर को चलाया जाता है. इनकी फैकल्टी और स्टडी मैटेरियल NEET के एग्जाम को क़वालीफाई करने में काफी मदद करतें है.

श्री चैतन्या

वहीं कबीरनगर इलाके में ही साउथ के मशहूर कोचिंग ग्रूप श्री चैत्यना भी है. इस कोचिंग संस्थान में भी स्टूडेंट्स को NEET की तैयारी के लिए बेहतर माहौल और गाइडेंस मिलता है. जिसके कारण दर्जनों स्टूडेंट्स का सलेक्शन नामी मेडिकल कॉलेजों में होता है. यहां की फैकल्टी काफी बेहतर है.

अन्य कई कोचिंग संस्थान

इन सब के अलावा वाराणसी में Unacademy,रेजोनेंस,कैट जी,ओरिजेंस,रैंकर्स सहित कई अन्य कोचिंग संस्थानें भी है.जहां NEET के साथ JEE की तैयारी कराई जाती है. मई के महीने में यहां एडमिशन भी जारी है. हर साल इन कोचिंग सेंटर्स में हजारों स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आतें है.

एल-1 कोचिंग भी बढ़िया

वाराणसी शहर के पुराने कोचिंग सेंटर में एल-1 का नाम भी शामिल है. कबीरनगर कॉलोनी में ही यह कोचिंग सेंटर है. NEET की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह कोचिंग सेंटर भी काफी अच्छा है.पिछले साल कई स्टूडेंट्स ने यहां तैयारी कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का अपना सपना साकार किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article