9.8 C
Munich

दिल ही टूट गया… अकेले पड़े कोच रिकी पोंटिंग, दिग्गज की ये हालत देखी नहीं जाएगी

Must read


होमखेलक्रिकेट

दिल ही टूट गया… अकेले पड़े कोच पोंटिंग, दिग्गज की ये हालत देखी नहीं जाएगा

Last Updated:

PBKS coach Ricky Ponting: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत की थी. टीम ने शुरू के 6 मैचों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान लिया था, लेकिन आधे सीजन के बाद टीम अपने लय से ऐसा भटकी की अब वह प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है.

Zoom

पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग

नई दिल्ली: एक समय था जब क्रिकेट के मैदान पर रिकी उतरते थे तो विरोधियों में खौफ रहता था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान ने लंबे समय तक क्रिकेट वर्ल्ड पर राज किया. क्रिकेटिंग करियर के बाद पोंटिंग ने अपनी दूसरी पारी कोचिंग में शुरू की. यहां भी उन्हें खूब सफलता मिली. खास तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने कोचिंग की एक परिभाषा गढ़ी, लेकिन आईपीएल 2026 में उनकी कोचिंग में पंजाब किंग्स का जो हाल हुआ वह देखा नहीं जाएगा.

सीजन के शुरुआत में पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदारी थी. टीम ने लगातार 6 मैच में जीत हासिल की, लेकिन आधे सीजन के बाद पंजाब को ऐसी नजर लगी अब वह प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है. आधे सीजन के बाद पंजाब की टीम लगातार 6 मैच हारी और अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. टीम को छठी हार आरसीबी के खिलाफ उसके होमग्राउंड धर्मशाला में मिली. इस हार से रिकी पोंटिंग पूरी तरह हताश हो गए.

चुप-चाप अकेले बैठे थे रिकी पोंटिंग

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद रिकी पोंटिंग की जो तस्वीर सामने आई उससे ये साफ हो गया कि उन्होंने अब प्लेऑफ की उम्मीद छोड़ दी है. सीजन में अच्छी शुरुआत के बाद टीम की ऐसी दुर्दशा होगी ये किसी ने नहीं सोचा था. यही कारण है कि एक समय विश्व क्रिकेट में अपनी धाक रखने वाले पोंटिंग कोचिंग में इस विफलता के बाद इतने असहाय नजर आए.

पंजाब के पास अब सिर्फ एक लीग मैच

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के पास अब सिर्फ 1 लीग मैच बचा हुआ है. टीम के अभी 13 अंक हैं. ऐसे में अगर वह अपने आखिरी मैच में जीत जाती है तो उसके 15 अंक ही हो पाएंगे. वहीं दूसरी तरफ अभी चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स के पास 16 पॉइंट तक पहुंचने की उम्मीद है. इसी वजह से पंजाब की मुश्किलें बढ़ गई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article