18.1 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी का खेल खत्म! RR के कोच ने खोल दिया भेद, बोले- हर किसी में कमजोरी होती है

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव का खेल खत्म! कोच ने खोला भेद, बोले- हर किसी में कमजोरी होती है

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने हर एक गेंदबाज को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कूटा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब उनका विकेट स्लो डिलिवरी पर गिरा तो टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर से इसके बारे में पूछ लिया गया. उन्होंने कहा कि

Zoom

राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी पर बल्लेबाजी कोच ने की बात

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऐसी तबाही मचाई है कि उनको आउट करने के लोग तरीके तलाशते हैं.  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने मिशेल स्टार्क को जोरदार छक्का जमाया. सूर्यवंशी अपना अर्धशतक चूक गए क्योंकि माधव तिवारी ने धीमी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. उनको कई बार धीमी गेंद पर आउट किया गया है. ऐसे में इसे वैभव की कमजोरी के तौर पर अब गेंदबाज यूज कर रहे हैं.

RR के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर से पूछा गया कि क्या यह उनकी कमजोरी बनती जा रही है. राठौर ने इस चिंता को खारिज करते हुए अन्य गेंदबाजों को चुनौती दी कि वे खतरनाक बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ ऐसा करने की कोशिश करें.

राठौर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कोई भी परफेक्ट नहीं होता. हर किसी में कहीं न कहीं कमजोरी होती है. वैभव के लिए धीमी गेंद कोई कमजोरी नहीं है. मैं चाहूंगा कि गेंदबाज ऐसा ट्राई करें. ऐसी पिच पर, जहां गेंद थोड़ी रुक रही है, गति में बदलाव किसी के खिलाफ भी अच्छा होता है,”

सूर्यवंशी 21 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए. राठौर को युवा खिलाड़ी के खेलने के तरीके से कोई समस्या नहीं है. वे उम्मीद करते हैं कि फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलें. “वैभव ही नहीं, बल्कि कई खिलाड़ी खास हैं. उनकी क्षमता और खेल के बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है. उन्होंने फिर से हमें अच्छी शुरुआत दी है, पिच को देखते हुए. मैं बस उम्मीद करता हूं कि वह एक पारी को बड़ा स्कोर में बदलें और लंबा खेलें.

“और जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिस तरह से वह तैयारी करते हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि वह दिन दूर नहीं है. हम जल्द ही देखेंगे कि वह एक बड़ी पारी खेलेंगे. वैसे, हम उनके खेलने के तरीके से काफी खुश हैं और चाहते हैं कि वह ऐसे ही खेलें,” राठौर ने कहा.

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच ने अपनी बात समझाने के लिए विराट कोहली का उदाहरण दिया. राठौर ने कहा, “अगर आप अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं. उसके अनुसार खेलते हैं, तो रन बना सकते हैं. ध्रुव जुरेल को वैभव की तरह बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं है. वैभव को ध्रुव की तरह खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. दोनों के रन बनाने के अपने तरीके हैं.”

“अगर वे अपनी ताकत पर भरोसा रखते हैं. अपनी क्षमता पर विश्वास करते हैं, तो आसानी से सफल हो सकते हैं. आपने देखा है कि ऐसा होता है. कोई विराट की तरह, जो इस फॉर्मेट में भी बेहद सफल हैं. मैं उन्हें पूरी तरह पावर-हिटिंग खिलाड़ी नहीं कहूंगा. इससे पता चलता है कि हर किसी के पास सफल होने का मौका है, बस अपनी क्षमता पर विश्वास होना चाहिए,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article