मुलेठी के फायदे-Benefits of Liquorice

Date:

मुलेठी गुणों की खान है। मुलेठी एक ऐसी घरेलू औषधि है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है।

मुलेठी कई रोगों में लाभकारी है। आपको बाज़ार में मखड़ी मुलेठी छोटी लकड़ी के रूप में या फिर पाउडर के रूप में भी मिलती है।

यह वात और पित्त का दोष कम करती है। ये आपकी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ता है और रोग प्रतोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

मुलेठी के चूर्ण का प्रयोग करने से आपकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। मुलेठी में पांचों प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं इसलिए इसको अन्न का रसायन कहा जाता है।

मुंह में छाले या मुहा होने पर इसको घी में थोड़ा मिलाकर लगाया जाए तो यह छाले व मुंह ठीक कर देता है। अगर मसूड़े कमज़ोर है वो सब भी मजबूत हो जाते हैं।

किसी के पेट में अगर अल्सर है तो वो भी यह ठीक कर देता है।

इसके प्रयोग से आपके digestion और एसिडिटी की समस्या में भी आराम मिलता है और आपका पट भी साफ रहता है।अगर आपके बाथरूम में या नाक से खून आता है, जो कि आजकल बहुत ही समस्या है।

ऐसे में मुलेठी के चूर्ण को जल के साथ आधी चम्मच लें, यह तत्काल ही खून को बंद कर देता है।

अगर आपको बाथरूम कम आती है, तो इसका उपयोग करने से आपको बाथरूम की समस्या सही हो जाती है और आपको बाथरूम सही से आने लगती है।

अगर किसी व्यक्ति के हाथ या पैर में दर्द है, चलने में तकलीफ है, टेंशन बहुत होता है, ठीक से नींद नहीं आ रही है आदि, तो आप इस का चूर्ण जल के साथ लें।

इसके प्रयोग से ये सारे रोगों में आराम मिलता है और बहुत ही फायदा होता है।

अगर आपका गला साफ नहीं है या फिर आवाज साफ नहीं आ रही है, तो उसका चूर्ण गर्म पानी में मिलाकर उसके गरारे करने से गला खुल जाता है और आवाज भी अच्छी हो जाती है।
अगर किसी का फैटी लीवर है तो इसका जल के साथ प्रयोग करने से यह फैटी लीवर बिल्कुल ठीक कर देता है।

गर्म मौसम में सादे पानी में और ठंडे मौसम में गुनगुने पानी में मुलेठी का चूर्ण मिलाकर लेने से या फैटी लीवर सही कर देता है।

इसका प्रयोग करने से पहले एक बार अपना अल्ट्रासाउंड जरूर करवाएं और इसका प्रयोग करने के लगभग एक महीने बाद आपको इसका फायदा दिखाई देने लगेगा।

मुलेठी आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। आपकी आंखें अगर कमजोर हैं, सर में दर्द है या आंखों में जलन और खुजली होती है, तो इसका जल के साथ प्रयोग करने से आपको आराम मिलेगा।

आपके चेहरे पर अगर किसी प्रकार के दाने या दाग हैं तो मुलेठी के चूर्ण में गुलाब जल, नींबू और नारियल तेल मिलाकर इसका लेप लगाएं और 20 से 25 मिनट बाद ताजे जल से अपना चेहरा धो लें।

आपको अपने चेहरे में सौंदर्य कांति चमक महसूस होगी। इसके प्रयोग के लगभग 7 दिन बाद आपको उसका फल दिखना शुरू हो जाएगा।

अगर घर में बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही है या उनकी ग्रोथ रुक गई है तो इसका चूर्ण में दूध में मिलाकर बच्चों को देने से लाभ होता है। उनकी लंबाई बढ़ने लगेगी और महीने भर में ही आपको इसका प्रभाव दिखाई देगा।

पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द होने पर इस का दो बार दिन में सेवन करने से आपके दर्द में राहत मिलती है।

नोट :

मुलेठी की मात्रा 2 ग्राम से ज़्यादा ना रखें और बच्चो के लिए उससे भी कम रखें। गर्भवती महिलाओं को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...