वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हेल्थ एट वर्क’ दुनियाभर में 28 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य है कि कार्यस्थलों पर काम करते वक्त दुर्घटनाओं और बीमारियों पर रोकथाम की जा सके।
2003 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने काम पर दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम के लिए इस दिन को चुना।
इस साल वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हैल्थ एट वर्क की थीम की बात करें तो वह है- “महामारी को रोकें: काम करते हुए सुरक्षा और सेहत का ध्यान रखें, जिससे सबके जीवन को बचाया जा सके।
इस बार कार्य स्थलों में कर्मचारियों के बीच कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा।
*क्या है कोरोनावायरस *
कोरोनावायरस बहुत अत्यधिक सूक्ष्म लेकिन प्रभावी वायरस और इसका संक्रमण दुनियाभर में बहुत तेजी से फैल रहा है।
विश्व संगठन ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया।
कोरोनावायरस एक ऐसा संक्रमण है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से ट्रांसफर होता है।
कहां से आया कोरोनावायरस
कोरोनावायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से हुआ। जिसके बाद धीरे-धीरे कोरोनावायरस दुनिया के सभी देशों में अपने पैर पसारता गया।
कोरोनावायरस के लक्षण
कोरोनावायरस के बहुत से लक्षण हैं। कोरोनावायरस में सबसे पहले तेज बुखार होता है, उसके बाद सूखी खांसी और फिर कुछ दिन बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
इस संक्रमण के फलस्वरूप गले में खराश,शरीर में थकावट, मांसपेशियों में जकड़न, तेज़ सर दर्द,आदि देखने को मिले हैं।
कुछ मरीजों में नाक बहना, उल्टी,और डायरिया जैसे लक्षण भी देखने को मिले।
इसके अलावा कुछ मरीजों की रिपोर्ट से यह भी सामने आ है कि खाने में स्वाद का जाना और सूंघने की क्षमता को खोना भी कोरोना संक्रमित का ही लक्षण है।
कोरोनावायरस से बचाव के उपाय
✓ मास्क पहनें-: घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क पहनें।अगर किसी को बुखार, खांसी , ज़ुकाम है तो वो हर समय मास्क पहने।
साथ ही मास्क इस तरह से पहनें कि आपकी नाक, मुंह,और दाढ़ी का हिस्सा ढका रहे।
मास्क को सामने से हाथ न लगाएं अगर गलती से हाथ लग भी जाए तो तुरंत हाथ धोना चाहिए।
✓ सैनिटाइजेशन करें:- हमें घर से बाहर जाते वक्त बार-बार सैनिटाइजेशन करते रहना चाहिए।किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें।
ऐसी वस्तुओं को जिन्हें आप ज्यादातर यूज़ करते हैं उन्हें भी समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।
✓ सार्वजनिक वाहनों में न बैठें:-किसी भी काम से अगर आपको बाहर जाना है तो अपने पर्सनल व्हीकल से जाएं।
सार्वजनिक वाहनों का यूज ना करें। अगर मजबूरन सार्वजनिक वाहनों का यूज करना भी पड़ जाए तो घर आते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें।
✓ सार्वजनिक जगहों पर ना जाएं:-किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने से बचें। ज्यादा से ज्यादा घर में रहें।
खाना पीना भी घर में ही करें बाहर से खाने की चीजों को ना खरीदें।
✓गंद और स्वाद का पता न चलना:- किसी भी खाने के चीज़ का स्वाद न आना भी कोरोनावायरस के संक्रमण का लक्षण है।
इसी के साथ गंद या खुशबू का पता न लगना भी कोरोनावायरस संक्रमण का लक्षण है।
✓ थकान होना:-शरीर का टूटना, मांसपेशियों में जकड़न,बदन में दर्द होना भी कोरोनावायरस संक्रमण का लक्षण है।
✓डायरिया और उल्टी:-कुछ मरीजों में कोरोनावायरस के नए लक्षण भी देखने को मिले हैं।
जिसमें उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण मरीजों में देखने को मिले हैं।
यह लक्ष्मण अभी तक 30 प्रतिशत लोगों में देखे गए हैं।
✓ बार -बार हाथ धोना:-कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए हमें बार-बार 20 सेकंड तक हैंड वॉश से अपने हाथ धोने चाहिए।
बाहर से घर आते ही सबसे पहले अपने हाथ सैनिटाइज करें और उसके बाद हैंडवाश से 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
✓ दो गज की दूरी:-जब आप बाहर किसी से मिले तो उनसे बात करते वक्त 2 गज की दूरी बनाए रखें।
अगर किसी व्यक्ति को खासी जुखाम है तो उससे दूर रहकर ही बात करना उचित विकल्प है।
https://www.pmwebsolution.in/ https://hindiblogs.co.in/contact-us/





