देश में आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य देश के सभी क्षेत्रों में किफायती चिकित्सा सेवा को बढ़ावा देना है।
साथ ही इसका लक्ष्य कल्याण के लिए काम करना और बीमा प्रदान करना है इसी के साथ गरीबों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी है।
इस दिन की महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई थी। जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2018 में शुरू किया गया।
इस योजना को गरीबों के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपए के साथ और भी कई तरह के लाभ देने के लिए शुरू किया गया।
क्या है आयुष्मान भारत
भारत सरकार की आयुष्मान भारत एक प्रमुख योजना है। इस योजना को 2017 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति की सलाह पर यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया था।
आयुष्मान भारत इस नाम से ही इसका अर्थ स्पष्ट होता है हमारे देश में जब बड़े बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं तो वह आयुष्मान भव: कहते हैं जिसका अर्थ स्वस्थ रहने और लंबी आयु से होता है।
इस योजना का उद्देश्य भी की कुछ इस तरह का ही है इस योजना का उद्देश्य यह है कि हमारे देश के सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उनकी लंबी आयु की कामना करना है।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस दिन को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया गया और देश के कोने कोने में जाकर सभी गांव में स्वास्थ्य योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम किए गए।
देश के गरीब वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना एक बड़ा सहारा बन गई है अरे लोग इसका अच्छी तरह से लाभ भी उठा रहे हैं।
कब शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना
केंद्र सरकार ने 21 मार्च साल 2018 आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन शुरू करने की मंजूरी दी।
जिसके बाद माननीय प्रधानमंत्री ने 23 सितंबर दो 2018 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस योजना को शुरू किया था।
इस योजना से 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज देने का दावा किया जाता है।
इस योजना का लाभ पूरे देश में कहीं भी सरकारी अस्पताल में लिया जा सकता है।
इस योजना में कल्याण केंद्र और स्वास्थ्य विभाग में दिए जाने वाली कई सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
जैसे नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भावस्था देखभाल और स्वास्थ्य सेवाएं, मानसिक बीमारी के लिए आपातकालीन चिकित्सा, आदि।
यह योजना अस्पताल में भर्ती करने से लेकर वहां के सारे खर्चे को पूरा करती है। पहले की स्वास्थ्य योजनाओं के भारत में कई फायदे हैं ।
हाल ही में महामारी के दौरान भारत में 50000 से अधिक आयुष्मान भारत केंद्रों को चालू किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि दिसंबर 2022 तक डेढ़ लाख आयुष्मण भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र शुरू किए जाएंगे।
यह योजना जाति और धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं करती।
https://www.pmwebsolution.in/ https://hindiblogs.co.in/contact-us/





