नरगिस दत्त पुण्यतिथि-Nargis Dutt’s death anniversary

Date:

नरगिस दत्त का निधन 3 मई 1981 को हुआ था।आज नरगिस दत्त की 39 वीं पुण्यतिथि है। हर साल इस दिन उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है।

नरगिस दत्त कमर में कैंसर जैसी भयानक बीमारी का शिकार हो गई थीं। जिस बीमारी से वह ज्यादा समय तक नहीं लड़ पाई और कम उम्र में ही चल बसीं।

कौन थीं नरगिस दत्त-

नरगिस दत्त हिंदी सिनेमा की एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थी। अपने समय में नरगिस दत्त ने अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई। नरगिस दत्त ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को किया था।

नरगिस दत्त का नाम उन अभिनेत्रियों में आता है, जिन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नरगिस दत्त का असली नाम फातिमा राशिद था।

इनका जन्म 1 जून 1929 को कोलकाता में हुआ था। नरगिस दत्त के पिता का नाम उत्तमचंद मोहनदास और यह एक बहुत बड़े जाने-माने डॉक्टर थे।

साथ ही नरगिस की मां का नाम जद्दन बाई था। नरगिस की मां एक अच्छी नृत्यकार और एक अच्छी गायिका थीं। नरगिस की मां नरगिस को बहुत सहयोग करती थी।

मां के सहयोग की वजह से ही नरगिस फिल्मों से जुड़ी और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में ही कर दी थी।

नरगिस दत्त के करियर की शुरुआत-

उनके करियर की शुरुआती फिल्म “तलाशे हक” थी।इस फिल्म में नरगिस दत्त ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में नरगिस दत्त की उम्र सिर्फ 6 साल थी।

जिसके बाद अपनी कम उम्र की वजह से नरगिस दत्त “बेबी नरगिस” के नाम से भी मशहूर होने लगीं। इसके बाद नरगिस दत्त ने काफी फिल्में की।

नरगिस दत्त ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। नरगिस दत्त ने लोगों को इस कदर आकर्षित किया कि जब साल 1968 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पहली फिल्म फेयर अवार्ड देने की बारी आई तो नरगिस दत्त को ही चुना गया था।

इसके अलावा नरगिस दत्त वो पहली अभिनेत्री थीं जिन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। नरगिस दत्त ने 14 साल की उम्र में साल 1943 में मोतीलाल के साथ पहली फिल्म लीड एक्ट्रेस के तौर पर की।

इसके बाद पहली बार 1948 में नरगिस दत्त अपनी फिल्म “आग” में राज कपूर के साथ नजर आईं।

इसके बाद नरगिस दत्त बरसात, मीना बाजार, हलचल, अंदाज़,आवारा, मदर इंडिया, रात और दिन, मिस इंडिया,लाजवंती और परदेसी जैसी अन्य फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं।

नरगिस दत्त और राज कपूर ने साथ में कई फिल्में बनाई। नरगिस दत्त और राज कपूर की जोड़ी को लोग बेहद पसंद भी करते थे। नरगिस पहली अभिनेत्री थी जिन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

नरगिस दत्त को अपनी फिल्म रात और दिन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। नरगिस दत्त एक अभिनेत्री के साथ-साथ समाज सेविका भी रही हैैं।

नरगिस दत्त ने नेत्रहीन और विशेष बच्चों के लिए काफी काम किया है। भारत की पहली स्पास्टिक्स सोसाइटी की पेट्रन नरगिस दत्त बनीं।

नरगिस दत्त का शादी-शुदा जीवन-

फिल्म मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान नरगिस दत्त सुनील दत्त की मां का रोल निभा रही थीं। इसी बीच एक घटना घटी जिसमें नरगिस दत्त और सुनील दत्त हमेशा के लिए एक हो गए।

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक आग का सीन था। नरगिस के जिसमें चारों और आग लगाई गई। लेकिन बदकिस्मती से नरगिस आग में फस गईं और आग काफी ज्यादा फैल गई।

जब नरगिस दत्त आग में फंसी हुई थीं तब सुनील दत्त ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग में कूदकर नरगिस दत्त को बचाया। जिसकी वजह से सुनील दत्त खुद काफी जल गए थे।

इस वाक्य के बाद नरगिस दत्त ने सुनील दत्त के सात जीवन बताने का तय किया। नरगिस दत्त की शादी 11मार्च 1958 को सुनील दत्त से हुई थी।

सुनील दत्त एक मशहूर फिल्म एक्टर थे। शादी के बाद नरगिस दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/
मैं अंशिका जौहरी हूं। मैंने हाल ही में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। और मैं hindiblogs पर biographies, motivational Stories, important days के बारे में लेख लिखती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...