जहानाबाद में पांच नई सड़कों का प्रस्ताव, शहर को हाईवे से मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी

Date:


Last Updated:

जहानाबाद शहर के समग्र विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. शहर के विभिन्न इलाकों को स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए पांच नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है.

जहानाबाद: बिहार में सड़कों के विस्तार और विकास का काम तेजी से चल रहा है, ताकि प्रदेश के हर हिस्से से राजधानी पटना की दूरी कम की जा सके. इसके लिए एक्सप्रेस-वे, टू-लेन सड़कों को फोर-लेन में बदलने और ग्रामीण सड़कों को चौड़ा करने का कार्य जारी है. इसी क्रम में जहानाबाद जिले के लोगों के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है.

शहरवासियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
जहानाबाद शहर के समग्र विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. शहर के विभिन्न इलाकों को स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए पांच नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है. यह प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से भेजा गया है. योजना के लागू होने पर शहरवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा.

इन क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा
प्रस्ताव के अनुसार, जहानाबाद-अरवल एनएच-33 के राजा बाजार से दक्षिणी दौलतपुर तक सड़क निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा माले ऑफिस से एनएच-110 तक सड़क बनाने की योजना है. वहीं, पटना-गया एनएच-22 से मलहचक होते हुए पुराना थाना, अस्पताल मोड़ और खान बहादुर रोड तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है. यह मार्ग शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा.

अन्य प्रस्तावित सड़कें
इसके अलावा फिदा हुसैन मोड़ से मलहचक मोड़ होते हुए हवाई अड्डा मैदान तक सड़क निर्माण की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा. साथ ही एसएस कॉलेज से लालसे बीघा होते हुए एसएच-71 तक सड़क बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है.

ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत
नगर परिषद के अनुसार, प्रस्ताव में सड़कों की उपयोगिता और संभावित लाभों का विस्तृत उल्लेख किया गया है. अधिकारियों का मानना है कि इन सड़कों के निर्माण से शहर में प्रवेश और निकास के नए रास्ते विकसित होंगे, जिससे जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी. इसके साथ ही बाजारों तक पहुंच आसान होने से व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

chaitra navratri 2026 maa durga ki sawari lion hai ya tiger How She become Sherawali | मां दुर्गा की सवारी सिंह है या बाघ?...

होमफोटोधर्ममां दुर्गा की सवारी सिंह है या बाघ?...

Assam Election Congress Vs Congress | Assam Election Kab hai | असम में केवल कांग्रेस VS कांग्रेस; चुनाव से पहले ये क्या बोल गए...

होमताजा खबरदेशअसम में केवल कांग्रेस VS कांग्रेस; चुनाव...