यात्रीगण कृपया ध्यान दें, टाटानगर से पुरी जाना हुआ मुश्किल,मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Date:


Last Updated:

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 02839 शालीमार–पुरी स्पेशल (15 मार्च से 10 मई के बीच चयनित तिथियों में) और 02840 पुरी–शालीमार स्पेशल (16 मार्च से 11 मई के बीच) रद्द रहेंगी. इसके अलावा 08012 पुरी–भंजनपुर स्पेशल (15 मार्च से 15 मई के बीच अलग-अलग दिनों में) तथा 08011 भंजनपुर–पुरी स्पेशल (14 मार्च से 16 मई के बीच) भी रद्द कर दी गई हैं.

East Coast Railway  के अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के कारण मार्च से मई 2026 के बीच ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से चलाई जा रही हैं.

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 02839 शालीमार–पुरी स्पेशल (15 मार्च से 10 मई के बीच चयनित तिथियों में) और 02840 पुरी–शालीमार स्पेशल (16 मार्च से 11 मई के बीच) रद्द रहेंगी. इसके अलावा 08012 पुरी–भंजनपुर स्पेशल (15 मार्च से 15 मई के बीच अलग-अलग दिनों में) तथा 08011 भंजनपुर–पुरी स्पेशल (14 मार्च से 16 मई के बीच) भी रद्द कर दी गई हैं. इन ट्रेनों के रद्द होने से ओडिशा जाने वाले यात्रियों को विकल्प कम मिलेंगे.

टाटानगर से पुरी जाना हुआ मुश्किल
वहीं, कई प्रमुख ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा. 15643 पुरी–कामाख्या एक्सप्रेस (21 मार्च से 16 मई के बीच) अब साखी गोपाल के बजाय मलटिपटपुर से खुलेगी, जबकि 15644 कामाख्या–पुरी एक्सप्रेस (26 मार्च से 14 मई के बीच) मलटिपटपुर में ही समाप्त होगी. इसी तरह 22201 सियालदह–पुरी दुरंतो एक्सप्रेस (20 मार्च से 15 मई के बीच कई तिथियों में) और 22202 पुरी–सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (21 मार्च से 14 मई के बीच) भी मलटिपटपुर तक ही सीमित रहेंगी.

15 मार्च से 15 मई 2026 तक पुरी स्टेशन नहीं जाएंगी
टाटानगर के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनें 12837 हावड़ा–पुरी एक्सप्रेस और 12838 पुरी–हावड़ा एक्सप्रेस हैं, जो 15 मार्च से 15 मई 2026 तक पुरी स्टेशन नहीं जाएंगी. बल्कि मलटिपटपुर तक ही चलेंगी. इसी तरह 18125 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस और 18126 पुरी–राउरकेला एक्सप्रेस, जो टाटानगर होकर गुजरती हैं, उन्हें भी इसी अवधि में खुरदा रोड तक सीमित कर दिया गया है.इसके अलावा 15640 कामाख्या–पुरी एक्सप्रेस (22 मार्च से 10 मई के बीच चयनित तिथियों में) और 15639 पुरी–कामाख्या एक्सप्रेस (24 मार्च से 12 मई के बीच) को भी बिरपुरुषोत्तमपुर के बजाय मलटिपटपुर तक ही चलाया जाएगा. वहीं लोकल स्तर पर चलने वाली 68441 जलेश्वर–पुरी मेमू और 68442 पुरी–जलेश्वर मेमू को 15 मार्च से 15 मई तक खुरदा रोड तक सीमित कर दिया गया है.रेलवे ने साफ किया है कि ये सभी बदलाव अस्थायी हैं और स्टेशन पर काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related