“अभी तो ठीक है”… राजस्थान में पेट्रोल महंगा, जानिए क्यों 2 रुपए की बढ़ोतरी पर शांत है जनता

Date:


Last Updated:

Rajasthan Petrol Price Hike Public Opinion: राजस्थान में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इस पर लोगों की प्रतिक्रिया अपेक्षाकृत शांत रही. आमजन का कहना है कि इतनी छोटी बढ़ोतरी से उनके बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. हालांकि, लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कीमतों में 10-12 रुपए तक की बढ़ोतरी होती, तो चिंता बढ़ जाती. यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि लोग छोटी बढ़ोतरी को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बड़ी महंगाई उनके लिए परेशानी का कारण बनती है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: इजरायल-अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों में युद्ध के हालात के चलते अब LPG गैस सिलेंडर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात का असर पेट्रोल डिजल जैसे ईंधन के दामों पर पड़ना शुरू हो गया हैं. हालही में राजस्थान में प्रीमियम पेट्रोल और स्पीड पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. जिसके चलते आम लोगों को अब प्रिमियम पेट्रोल पर प्रति लीटर 2 रुपए 16 पैसे अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं. पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद लोकल-18 ने जयपुर के कई पेट्रोल पंपों पर पहुंच कर यहां हालत देखे तो सामान्य दिनों की तरह ही लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं

हालांकि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी सिंह प्रिमियम पेट्रोल पर हुई हैं लेकिन सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं. लोकल-18 ने जयपुर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंच कर प्रिमियम पेट्रोल खरीदने वाले लोगों से बात की तो दिनेश का कहना हैं कि प्रिमियम पेट्रोल की कीमत में सिर्फ 2 रूपए 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई हैं जो कोई खास बढ़ोतरी नहीं हैं इसके अलावा सादा पेट्रोल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई हैं जो आम लोगों के लिए राहत की बात हैं, लेकिन अगर प्रिमियम पेट्रोल पर 10 से 12 रूपए बढ़ते तो आम लोगों के जीवन पर इसका असर पड़ता क्योंकि वह लोग जो 100 से 150 किलोमीटर हर दिन गाड़ी चलाते हैं, तो उन लोगों को प्रति लीटर के हिसाब से महंगा लगता. लेकिन फिलहाल ऐसी कोई बढ़ोत्तरी नहीं हैं. अभी तक हालत सामान्य ही हैं.‌

जयपुर में प्रिमियम पेट्रोल की कीमत 114.96 पैसे 
प्रिमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब राजस्थान के अलग-अलग शहरों में प्रिमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रूपए 16 पैसे की बढ़ोतरी से सभी जगह पहले की कीमत के साथ अब लोगों को बढ़ोतरी के साथ प्रिमियम पेट्रोल खरीदना पड़ रहा हैं. लोकल-18 ने जयपुर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करने वाले कर्मचारी से बात की तो वह बताते हैं की 20 मार्च से प्रिमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई हैं जिसके बाद जयपुर में प्रीमियम पेट्रोल जो पहले 112 रुपए 80 पैसे प्रति लीटर मिल रहा था. वह अब लोगों को जो 114 रुपए 96 पैसे प्रति लीटर मिल रहा हैं. राकेश कुमार का कहना हैं वैसे फिलहाल सिर्फ प्रिमियम पेट्रोल पर ही बढ़ोतरी हुई हैं. जिसका इतना असर नहीं हैं क्योंकि हर कोई प्रिमियम पेट्रोल नहीं खरीदता लोग भारी संख्या में सामान्य पेट्रोल ही खरीदते हैं. जिसकी कीमत फिलहाल जयपुर में 104.72 पैसे हैं.

सिर्फ प्रिमियम पेट्रोल की कीमत ही 2 रूपए 16 पैसे बढ़ी हैं जो कोई बढ़ोतरी नहीं हैं. राजस्थान में प्रिमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते फिलहाल बाड़मेर जिले सबसे ज्यादा प्रिमियम पेट्रोल महंगा हैं. जिसकी की कीमत 116.44 पैसे हैं और सबसे सस्ता 113.67 पैसे हैं जो सबसे कम हैं. फिलहाल जयपुर में प्रिमियम पेट्रोल की बढ़ोतरी के बाद भी लोगों को कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा हैं. लोग पंप पर पहुंच पेट्रोल की खरीदारी सामान्य रूप से कर रहे हैं.

सामान्य पेट्रोल से कैसे अलग होता हैं प्रीमियम पेट्रोल
लोकल-18 जयपुर के कई पेट्रोल पंप पहुंच कर यहां पेट्रोल पंप के मालिकों से सामान्य पेट्रोल और प्रिमियम पेट्रोल को लेकर बात की तो वह बताते हैं कि दौपहिया से लेकर चार पहिया और बड़े ट्रकों की परफॉर्मेंस और इंजन को लंबें समय तक ठीक से चलाने के लिए लोगों के लिए प्रिमियम पेट्रोल का विकल्प रहता हैं, क्योंकि साधारण पेट्रोल के मुकाबले प्रिमियम पेट्रोल में ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है, जो इंजन के अंदर फ्यूल को समय से पहले जलने से रोकता है और गाड़ी को स्मूथ एक्सपीरियंस देता है. इसके अलावा प्रिमियम पेट्रोल में खास तरह के क्लीनिंग एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो इंजन के इंटरनल पार्ट्स और फ्यूल इंजेक्टर्स पर जमी कार्बन की परत को साफ करते हैं.

जिससे न केवल माइलेज में सुधार होता है बल्कि इंजन की ताकत भी बढ़ती है. इसलिए लोग अपनी इच्छा अनुसार प्रिमियम पेट्रोल खरीदते हैं. पेट्रोल पंप के एक्सपर्ट और मालिकों का कहना हैं कि नॉर्मल कार या बाइक अगर 100cc से 1500cc के बीच है और नॉर्मल इंजन वाली है, तो प्रीमियम पेट्रोल की जरूरत नहीं है. सिर्फ लग्जरीस्पोर्ट्स कार या बाइक, इसके अलावा पुरानी गाड़ियों के इंजन की सफाई के लिए कभी-कभी प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल किया जा हैं लेकिन प्रिमियम पेट्रोल की डिमांड सामान्य पेट्रोल से कम ही रहती हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related