Marriage Scam | Ajab Gajab Shadi: हनीमून से पहले ही मिला 7 जन्मों का दर्द! एक ही दिन में कराई शादी और फिर दुल्हन रफूचक्कर

Date:


होमताजा खबरदेश

हनीमून से पहले ही मिला 7 जन्मों का दर्द! दुल्हन रफूचक्कर, पढ़े पूरा मामला

Last Updated:

Marriage Scam: कर्नाटक में एक दिन में हुई शादी 15 दिन में टूट गई जब दुल्हन अचानक गायब हो गई. युवक का आरोप है कि वह सोना लेकर फरार हो गई. मामले में शादी दलालों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. पुलिस जांच कर रही है और इसे ठगी की साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Karnataka News: शादी जिंदगी के सबसे अहम पलों में से एक होता है. सात फेरे, सात जन्मों का वादा और भरोसा. लेकिन क्या हो जब यह रिश्ता एक ही दिन में बने और कुछ ही दिनों में टूट जाए? कर्नाटक के एक गांव से सामने आई यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. लड़का-लड़की पहली बार मिले. कुछ ही घंटों में शादी हो गई. सपनों का घर बसने से पहले ही सब कुछ बिखर गया. हनीमून की तैयारी भी नहीं हुई थी कि दुल्हन अचानक गायब हो गई. साथ में ले गई भरोसा, रिश्ते की नींव और कथित तौर पर सोना भी. यह सिर्फ एक धोखा नहीं, बल्कि शादी के नाम पर रचे गए एक ऐसे खेल की कहानी है, जिसने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले ने शादी के नाम पर चल रहे दलाल नेटवर्क और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित युवक का कहना है कि उसे शादी के लिए दबाव में लाया गया और सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि सोचने का मौका ही नहीं मिला. अब दुल्हन के गायब होने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. दावा है कि वह पहले से शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ एक गायब होने का मामला है या एक सोची-समझी साजिश.

एक दिन की शादी, 15 दिन का साथ और फिर गायब दुल्हन

  • यह मामला कर्नाटक के चिंतामणि तालुक के गांव का है, जहां भास्कर नाम के युवक की मुलाकात शादी के दलालों के जरिए नेत्रा नाम की लड़की से कराई गई. 27 फरवरी को दोनों पहली बार मिले और उसी दिन शादी कर दी गई. आरोप है कि इसके लिए युवक से करीब 75 हजार रुपए भी लिए गए. शादी के बाद दोनों करीब 15 दिनों तक रिश्तेदार के घर रहे. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन 15 मार्च को अचानक कहानी बदल गई और दुल्हन बिना बताए गायब हो गई.
  • शाम होते-होते परिवार को इस बात की जानकारी मिली कि नेत्रा घर से कहीं चली गई है. युवक का आरोप है कि वह अपने साथ कुछ जेवर भी ले गई. हालांकि पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत में गहनों का जिक्र नहीं है, लेकिन मौखिक तौर पर इसकी बात कही गई है. मामले की जांच कर रहे अधिकारी का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है.

यह शादी इतनी जल्दी कैसे हुई?

इस मामले में शादी दलालों के जरिए तय कराई गई थी. दोनों पक्षों की मुलाकात 27 फरवरी को हुई और कुछ ही घंटों में शादी का फैसला ले लिया गया. युवक का आरोप है कि उसे मानसिक रूप से जल्दी फैसला लेने के लिए दबाव बनाया गया. दलालों ने भरोसा दिलाया कि लड़की अच्छी है और रिश्ता तुरंत कर लेना चाहिए. इसी जल्दबाजी में शादी हो गई, जिसका खामियाजा अब सामने आ रहा है.

दुल्हन के बारे में क्या चौंकाने वाले खुलासे हुए?

युवक ने दावा किया है कि दुल्हन पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं. इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका ऑपरेशन (ट्यूबेक्टॉमी) हो चुका था. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच निकलता है तो मामला और गंभीर हो सकता है. पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

क्या यह शादी के नाम पर ठगी का मामला हो सकता है?

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक संगठित ठगी का मामला हो सकता है, जिसमें शादी के नाम पर लोगों को फंसाया जाता है. दलालों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. यदि यह साबित होता है, तो यह सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि एक आपराधिक साजिश बन जाएगा. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

शादी के नाम पर साजिश का शक गहराया

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शादी जैसे पवित्र रिश्ते का इस्तेमाल अब ठगी के लिए किया जा रहा है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले और बिना जांच-पड़ताल के रिश्ते तय करना कितना खतरनाक हो सकता है, यह मामला उसी की मिसाल बन गया है. फिलहाल पुलिस सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related