Jammu Kashmir Blast | Samba Mysterious Blast | तेज धमाके से दहला जम्मू-कश्मीर का सांबा, टूट गए घरों के शीशे, पूरे इलाके में दहशत

Date:


होमताजा खबरदेश

तेज धमाके से दहला जम्मू-कश्मीर का सांबा, टूट गए घरों के शीशे, इलाके में दहशत

Last Updated:

Samba Mysterious Blast: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल इलाके में रविवार देर रात तेज धमाके से हड़कंप मच गया. यह विस्फोट अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर घगवाल सेक्टर में स्थित गावाला तालाब में पूर्व सरपंच जयराम शर्मा के घर के मेनगेट के नजदीक देर रात करीब दो बजे हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Jammu Kashmir explosion, जम्मू कश्मीर धमाका, Samba blast, सांबा विस्फोट, Ghagwal area explosion, घगवाल इलाके में धमाका, Lower Harsath village blast, लोअर हरसाथ गांव धमाका

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है. यहां सांबा जिले के घगवाल इलाके में रविवार देर रात तेज धमाके से हड़कंप मच गया. लोअर हरसाथ गांव में हुए इस धमाके से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए.

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर घगवाल सेक्टर में स्थित गावाला तालाब में पूर्व सरपंच जयराम शर्मा के घर के मेनगेट के नजदीक देर रात करीब दो बजे हुआ. उन्होंने बताया कि विस्फोट से मुख्य द्वार और चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया, हालांकि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ.

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और घटनास्थल से नमूने लिए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related