Ajmer Famous Food Shop: अजमेर की पहचान बनी ये कचौरी! 50 साल से एक जैसा स्वाद, जानिए क्या है इसका सीक्रेट

Date:


Last Updated:

Khandelwal Kadhi Kachori Ajmer: अजमेर के कैसरगंज इलाके में स्थित खंडेलवाल कढ़ी कचौरी की दुकान पिछले करीब 50 वर्षों से अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है. इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. दादा-परदादा के समय से जो रेसिपी और बनाने का तरीका अपनाया गया था, उसे आज भी बिना किसी बदलाव के उसी तरह बरकरार रखा गया है. यही कारण है कि यहां की कढ़ी कचौरी का स्वाद आज भी वैसा ही मिलता है, जैसा दशकों पहले मिलता था. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटक भी इस स्वाद का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं. ताजगी, शुद्धता और पारंपरिक विधि से तैयार की गई कचौरी इस दुकान को खास पहचान दिलाती है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. अजमेर का नाम आते ही सबसे पहले जिस स्वाद की याद लोगों की जुबान पर आती है वह है यहां की मशहूर कढ़ी कचौरी. शहर की पहचान बन चुकी यह कढ़ी कचौरी सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि परंपरा और स्वाद का अनूठा संगम है. दूर-दराज से आने वाले पर्यटक भी इस खास स्वाद को चखने के लिए अजमेर जरूर पहुंचते हैं. खास बात यह है कि इस कचौरी का स्वाद वर्षों से बिल्कुल वैसा ही बना हुआ है, जैसा पुराने समय में हुआ करता था, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. अजमेर के कैसरगंज स्थित खंडेलवाल कढ़ी कचौरी की दुकान करीब 50 साल पुरानी बताई जाती है. इस दुकान की खासियत यह है कि पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. दादा-परदादा के समय से जो स्वाद और बनाने की विधि चली आ रही है उसे आज भी उसी तरह बरकरार रखा गया है. मसालों का खास मिश्रण, कुरकुरी कचौरी और ऊपर से डाली जाने वाली कढ़ी का अनोखा स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. यही वजह है कि यह दुकान आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related