Last Updated:
Assam Election Opinion Polls 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आए ओपिनियन पोल में एनडीए सरकार के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है. सर्वे में जनता ने Himanta Biswa Sarma की सरकार के कामकाज पर मिली-जुली लेकिन झुकाव वाली प्रतिक्रिया दी है. सर्वे के मुताबिक, 47% लोगों ने सरकार के काम को ‘अच्छा’ बताया, 16% ने ‘सामान्य’, जबकि 29% ने ‘खराब’ कहा. वहीं 8% लोगों ने इस पर कोई स्पष्ट राय नहीं दी.
ओपिनियन पोल में सीएम का जलवा बरकरार.
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आए ओपिनियन पोल में एनडीए सरकार पर जनता एक बार फिर से भरोसा करती दिख रही है. ओपिनियन पोल में पूछा गया कि वह हिमन्त बिश्व शर्मा की सरकार के कितने खुश हैं इसके जवाब में 47 फीसदी लोगों ने कहा अच्छा, 16 फीसदी लोगों ने सामान्य, 29 फीसदी ने खराब और आठ फीसदी लोगों ने कुछ कह नहीं सकते में जवाब दिया.
वहीं जब असम विधानसभा चुनाव केा लेकर ओपिनियन पोल में पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में वो किसे पसंद करते हैं तो इसका जवाब भी चौंकाने वाला आया. असम की 48 फीसदी जनता ने मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा को एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखने की इच्छा जताई. 38 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के गौरव गोगोई सीएम के रूप में चाहा. वहीं बदरूद्दीन अजमल और अखिल गोगोई को दो-दो फीसदी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया.
बता दें कि असम विधानसभा की कुल 126 सीटों में बीजेपी 89, एजीपी 26 और बीपीएफ 11 सीटों पर लड़ रही है. वहीं इंडिया गठबंधन में कांग्रेस 100, राजीरो दल 11 और गठबंधन के अन्य साथी 15 सीटों पर लड़ रहे हैं. इसके अलावा AIUDF 11, टीएमस 21 सीटों पर लड़ रही है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें




