कैंची नहीं हटेगी बालों से! ये एक पत्ता बदल देगा आपके बालों की किस्मत, झड़ना होगा बंद, ग्रोथ होगी तेज

Date:


Last Updated:

Hair Care Tips: बाल झड़ने की समस्या आजकल आम हो गई है, लेकिन कुछ प्राकृतिक पत्तों से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. करी पत्ता, नीम और मेथी जैसे तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और ग्रोथ बढ़ाते हैं. इन पत्तों का नियमित उपयोग बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाता है. केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह ये घरेलू नुस्खे सुरक्षित और असरदार होते हैं. सही तरीके से अपनाने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है और बालों की खूबसूरती बढ़ जाती है.

Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना, रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. बदलती लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और केमिकल प्रोडक्ट्स इसके बड़े कारण हैं. ऐसे में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपायों की तलाश करते हैं. करी पत्ता एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जो आसानी से हर रसोई में मिल जाता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है. बल्कि बालों की सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. तो आईये जानते है करी पते से होने वाले फायदे.

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि बालों की सभी समस्या का समाधान करी पत्ते में छुपा है. इसमें बालों के लिए कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन A, B, C और D इसके साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी होता है. ये सभी तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें पोषण देते है. जब बालों को सही पोषण मिलता है, तो उनकी ग्रोथ बेहतर होती है और बाल कम टूटते हैं. इसलिए इसे अपने रोजाना के आहार में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है.

उन्होंने बताया कि करी पत्ता बालों को प्राकृतिक चमक और मजबूती देने में मदद करता है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन बालों को पतला होने से बचाता है और उन्हें घना बनाता है. यह स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है और ऑयल का संतुलन बनाए रखता है. वहीं, इससे बाल न ज्यादा सूखे लगते हैं और न ही ज्यादा चिपचिपे. इसका नियमित उपयोग से बाल मुलायम, चमकदार और हेल्दी दिखने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, करी पत्ता बालों के झड़ने को कम करने में भी सहायक होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं,जो बालों को नुकसान से बचाते हैं. यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. जिससे बालों की जड़ों तक पोषण सही तरीके से पहुंचता है. जब जड़ें मजबूत होती हैं तो बाल तेजी से बढ़ते हैं. और उनका झड़ना कम हो जाता है.

अक्सर धूल मिट्टी से बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो जाते हैं या स्प्लिट एंड्स की समस्या है. तो सिर्फ इसके उपयोग से पूरी तरह सुधार नहीं होगा. ऐसे में सही हेयर केयर रूटीन, तेल मालिश और संतुलित आहार भी जरूरी है. प्राकृतिक उपाय तभी ज्यादा असर दिखाते है. जब उन्हें सही तरीके से और नियमित रूप से अपनाया जाए.

सबसे खास बात ये है कि बालों के लिए करी पत्ते का उपयोग के कोई साइड इफेक्ट नहीं है. शुरुआत में इसे कम मात्रा में उपयोग में लेना चाहिए. इसके अलावा हमेशा ताजे और अच्छी तरह साफ किए हुए पत्तों का ही इस्तेमाल करें. यह बालों की सेहत को बेहतर बनाने का एक आसान, सस्ता और असरदार तरीका बन सकता है. कड़ी पत्ते का उपयोग बालों के लिए अलग अलग तरीके से किया जा सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related