Last Updated:
Vaishali News: हाजीपुर का रॉयल पैलेस मैरेज हॉल लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है, जहां कम बजट में भी रॉयल वेडिंग का अनुभव लिया जा सकता है. यह मैरेज हॉल अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खास बात यह है कि यहां स्विमिंग पूल के बीचों-बीच शानदार वेडिंग सेटअप की व्यवस्था की गई है
शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास और यादगार पल होता है. हर कोई चाहता है कि उसकी शादी शाही अंदाज में हो, लेकिन बढ़ते खर्च के कारण यह सपना कई बार अधूरा रह जाता है. ऐसे में हाजीपुर का रॉयल पैलेस मैरेज हॉल लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है, जहां कम बजट में भी रॉयल वेडिंग का अनुभव लिया जा सकता है. यह मैरेज हॉल अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खास बात यह है कि यहां स्विमिंग पूल के बीचों-बीच शानदार वेडिंग सेटअप की व्यवस्था की गई है, जो शादी को एक अलग ही शाही लुक देता है.
ऐसा नजारा आमतौर पर बड़े शहरों या महंगे रिसॉर्ट्स में देखने को मिलता है, लेकिन अब हाजीपुर में ही सुविधा उपलब्ध है. रॉयल पैलेस का बैंक्वेट हॉल जिले के सबसे बड़े हॉल में से एक माना जा रहा है, जिसका क्षेत्रफल करीब 19,000 स्क्वायर फीट है. इतनी बड़ी जगह होने के कारण यहां बड़े स्तर पर बारात, रिसेप्शन और अन्य कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकते हैं. इसके साथ ही पार्किंग, लाइटिंग, डेकोरेशन और कैटरिंग जैसी सुविधाएं भी एक ही जगह उपलब्ध कराई जाती हैं.
हाजीपुर का रॉयल पैलेस
यहां शादी को जयपुर के शाही अंदाज में सजाने की खास व्यवस्था की जाती है, जिसमें राजस्थानी थीम, भव्य स्टेज और आकर्षक लाइटिंग शामिल होती है. इससे शादी का माहौल बिल्कुल किसी रॉयल वेडिंग जैसा बन जाता है।सबसे खास बात यह है कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों के परिवारों को यहां 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है. यह पहल समाज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी को दर्शाती है।कुल मिलाकर, अगर आप कम खर्च में भव्य और यादगार शादी करना चाहते हैं, तो हाजीपुर का रॉयल पैलेस मैरेज हॉल आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.




