केरल CEO के लेटर पर बीजेपी की मुहर से विवाद, चुनाव आयोग ने दी सफाई, सेक्शन ऑफिसर को किया सस्पेंड

Date:


होमताजा खबरदेश

केरल CEO के लेटर पर बीजेपी मुहर से विवाद, चुनाव आयोग ने दी सफाई, ऑफिसर सस्पेंड

Last Updated:

जनता और मीडिया से अनुरोध है कि इस लिपिकीय त्रुटि के आधार पर भ्रामक संदेश न फैलाएं। चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त और विश्वसनीय प्रणाली अपनाता है कि चुनावी प्रक्रिया किसी भी बाहरी हस्तक्षेप या प्रभाव से मुक्त रहे।

Zoom

केरल सीईओ ऑफिस ने कहा कि उनके लेटर पर बीजेपी की मुहर गलती से लगी थी. (सांकेतिक तस्वीर)

बीजेपी के मुहर वाले चुनाव आयोग के साल 2019 के दिशानर्देश पत्र पर केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने स्पष्टीकरण दिया है…ये स्पष्टीकरण मलयालम मीडिया और सीपीएम और बाकी राजनीतिक दलों की तरफ से सवाल उठाने के बाद आया है…

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने इसे त्रुटि बताया…

केरल के CEO कार्यालय का नीचे स्पष्टीकरण
आधिकारिक स्पष्टीकरण: चुनाव आयोग के दस्तावेज़ के गलत प्रसार के संबंध में

यह हमारे संज्ञान में आया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुहर वाला चुनाव आयोग का एक पत्र विभिन्न मलयालम समाचार चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया जाता है कि यह पूरी तरह से एक लिपिकीय त्रुटि (clerical error) थी, जिसे तुरंत पहचानकर ठीक कर लिया गया।
हाल ही में BJP की केरल इकाई ने उम्मीदवारों के आपराधिक मामलों के प्रकाशन से संबंधित 2019 के दिशानिर्देशों पर स्पष्टीकरण मांगते हुए CEO कार्यालय से संपर्क किया था। अपने अनुरोध के साथ पार्टी ने 2019 के मूल निर्देश की एक फोटोकॉपी भी जमा कराई थी। उस प्रति पर पार्टी की मुहर लगी हुई थी।
कार्यालय की ओर से अनजाने में इस दस्तावेज़ पर मौजूद पार्टी की मुहर पर ध्यान नहीं दिया गया और गलती से इसे मांगे गए स्पष्टीकरण के हिस्से के रूप में अन्य राजनीतिक दलों को भी भेज दिया गया। संबंधित दिशानिर्देशों में 2019 के बाद संशोधन किए जा चुके हैं, जिनकी जानकारी पहले ही सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है।
जैसे ही इस गलती का पता चला, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने तुरंत इसे स्वीकार किया। इसके बाद 21 मार्च को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक औपचारिक पत्र जारी कर गलत दस्तावेज़ को वापस लेने (withdraw) की घोषणा की। यह पत्र सभी राजनीतिक दलों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को भेज दिया गया।
जनता और मीडिया से अनुरोध है कि इस लिपिकीय त्रुटि के आधार पर भ्रामक संदेश न फैलाएं। चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त और विश्वसनीय प्रणाली अपनाता है कि चुनावी प्रक्रिया किसी भी बाहरी हस्तक्षेप या प्रभाव से मुक्त रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, केरल (CEO) के कार्यालय में इस मामले को देख रहे सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) को जांच पूरी होने तक निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related