Parliament Session Live: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट भारत को मंजूर नहीं, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

Date:


होमताजा खबरदेश

Live: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट भारत को मंजूर नहीं, राज्यसभा में बोले पीएम

Last Updated:

Parliament Session Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर वक्तव्य दिया था. उन्होंने कहा था कि इस संकट ने देश के सामने आप्रत्याशित चुनौती पेश की है. वह मंगलवार को इसी मसले पर राज्यसभा में बयान देंगे. इस बीच विपक्ष पश्चिम एशिया संकट पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है.

Zoom

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी आज राज्यसभा में वक्तव्य देंगे. फोटो- पीटीआई

Parliament Session Live: पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में बयान देंगे. सोमवार को उन्होंने लोकसभा में इस मसले पर बयान दिया था. पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन सरकार स्थिति से निपटने के लिए सजग और तत्पर है. उन्होंने सदन में दिए एक वक्तव्य में यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं हो तथा देश के नागरिकों को परेशानी नहीं हो. प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को बताया कि देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार है. उन्होंने कहा कि हर संभव माध्यम से पेट्रोल और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जो भी कदम उठाए हैं, वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए और भी प्रासंगिक हो गए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट शुरू हुए तीन सप्ताह से ज्यादा हो गया है तथा सभी देशों की अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने भारत के समक्ष अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. ये (चुनौतियां) न केवल आर्थिक, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी और मानवीय भी हैं.

विपक्ष ने चर्चा की मांग की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दावा किया कि पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में कुछ नया नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया के मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बताया है कि अभी हालात क्या हैं. इसमें कुछ नया नहीं था. उन्होंने कहा कि ऐसे में हमने चर्चा के लिए जो नोटिस दिया है, उस पर भी बात होनी चाहिए, ताकि सभी का पक्ष सामने आ सके.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related