Dwarka Expressway homes price 2000% up| घरों की कीमतों में 2000% से ज्यादा उछाल, कौन सा है ये इलाका? जहां अमीर भी लगे लाइन में

Date:


Luxury Homes Price Jump: दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. चाहे लग्जरी की बात हो या कीमतों की दो शहर गुरुग्राम और नोएडा का खतरनाक कॉम्बो इस लेवल पर पहुंच गया है कि यहां घरों की कीमतें बिना लगाम के बढ़ रही हैं. हालांकि इन शहरों का एक इलाका ऐसा भी है जो घर खरीदारों की टॉप मोस्ट पसंद बन गया है और अब आलम ये है कि यहां घर खरीदने के लिए अमीरों को भी लाइन में लगना पड़ रहा है.

यह इलाका है गुरुग्राम का द्वारका एक्सप्रेसवे. जहां बढ़ी कीमतों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे ने इस क्षेत्र को लग्जरी हाउसिंग का सबसे बड़ा केंद्र बना दिया है. हाल के वर्षों में इस कॉरिडोर ने न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर तेजी से विकास किया है, बल्कि प्रीमियम और अल्ट्रा और सुपर-लग्जरी सेगमेंट में यहां जबर्दस्त उछाल आया है.

हाल ही में आई इंडिया सोथबी और सीआरई मैट्रिक्स की ताजा रिपोर्ट इस बदलाव को आंकड़ों के साथ स्पष्ट करती है. रिपोर्ट कहती है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले अल्ट्रा-लग्जरी घरों की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि दर्ज की गई है. साल 2024 में जहां इस सेगमेंट की कुल बिक्री वैल्यू मात्र 383 करोड़ रुपये थी, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 8,347 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी महज एक साल में 2079 फीसदी की ऐतिहासिक वृद्धि यहां देखी गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

यह उछाल केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गुरुग्राम के रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर को भी दिखा रहा है. द्वारका एक्सप्रेसवे अब केवल एक कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हाई-एंड लाइफस्टाइल का हॉटस्पॉट बन गया है. यहां डेवलप हो रहे ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स, वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं और आधुनिक शहरी ढांचा इसे देश के सबसे आकर्षक रियल एस्टेट डेस्टिनेशन्स में शामिल कर रहे हैं.

कौन हैं आखिर खरीदार?
रिपोर्ट के अनुसार, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा योगदान हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) का है, जो इस कॉरिडोर में तेजी से निवेश कर रहे हैं. बेहतर कनेक्टिविटी, दिल्ली और गुरुग्राम के प्रमुख कमर्शियल हब्स तक आसान पहुंच, और प्रीमियम इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस इलाके को अमीर खरीदारों की हॉट चॉइस बना दिया है. यही वजह है कि यहां ‘अमीरों की लाइन’ लगने जैसी स्थिति देखने को मिल रही है.

इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी द्वारका एक्सप्रेसवे ने बड़ी छलांग लगाई है. हाल ही में हुए अपग्रेड्स और प्रोजेक्ट के बड़े हिस्से के पूरा होने से इस कॉरिडोर की कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक सरल हो गई है. यह सीधे तौर पर दिल्ली के प्रमुख इलाकों और गुरुग्राम के बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स को जोड़ता है, जिससे रोजाना आने-जाने वालों के लिए यह एक आदर्श लोकेशन बन गया है.

मुंबई को छोड़ दिया पीछे
इस माइक्रो-मार्केट की सफलता का असर पूरे गुरुग्राम पर साफ नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में गुरुग्राम ने कुल 24,120 करोड़ रुपये की लग्जरी प्रॉपर्टी सेल दर्ज की, जिसने मुंबई जैसे पारंपरिक प्रीमियम मार्केट को भी पीछे छोड़ दिया.यह उपलब्धि दर्शाती है कि गुरुग्राम अब देश का नया लग्जरी रियल एस्टेट कैपिटल बनता जा रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भी इस क्षेत्र की ग्रोथ जारी रहेगी. द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे सेक्टर्स, नए लॉन्च हो रहे हाई-एंड प्रोजेक्ट्स और लगातार बढ़ती मांग इसे निवेश के लिहाज से बेहद आकर्षक बना रही है. साथ ही, बेहतर प्लानिंग और आधुनिक सुविधाओं के चलते यह एंड-यूजर्स के लिए भी एक परफेक्ट रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.

इस रिपोर्ट पर एमआरजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रजत गोयल कहते हैं कि द्वारका एक्सप्रेसवे आज केवल एक लोकेशन नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुका है. जिस तरह से यहां अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट्स लॉन्च हो रहे हैं और HNIs का झुकाव बढ़ा है, वह साफ संकेत देता है कि गुरुग्राम अब पारंपरिक बाजारों से आगे निकल रहा है. India Sotheby और CRE Matrix की रिपोर्ट में 2079% की वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि यह मांग वास्तविक है, न कि केवल सट्टा आधारित.

वहीं काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी कहते हैं कि गुरुग्राम में जो 24,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लग्जरी सेल 2025 में दर्ज हुई है, वह ऐतिहासिक है. इससे यह साफ होता है कि गुरुग्राम अब देश का लग्जरी हाउसिंग कैपिटल बन रहा है.आने वाले 3-5 वर्षों में यहां कीमतों में और मजबूत वृद्धि देखने को मिल सकती है.

सौरभ सहारण, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, एचसीबीएस डेवलपमेंट्स भी इसको आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि अगर माइक्रो-मार्केट्स की बात करें तो द्वारका एक्सप्रेसवे ने पूरे एनसीआर का समीकरण बदल दिया है. बेहतर कनेक्टिविटी, चौड़ी सड़कें और योजनाबद्ध विकास इसे दिल्ली के सबसे करीब और प्रीमियम विकल्प बनाते हैं. यहां खरीदार अब एक्सक्लूसिव सुविधाओं और ग्लोबल लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस की तलाश कर रहे हैं.

अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर कुशाग्र अंसल भी कहते हैं कि पहले जहां द्वारका एक्सप्रेसवे को निवेश के नजरिए से देखा जाता था, वहीं अब यह एंड-यूजर्स के लिए भी पहली पसंद बन गया है. बड़े साइज के अपार्टमेंट, ब्रांडेड रेजिडेंसेज़ और वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं इस सेगमेंट को नई ऊंचाई दे रही हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related