Last Updated:
वर्जिन अटलांटिक ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अपना रिवैम्प्ड क्लब हाउस लॉन्च किया है. दावा है कि इस क्लब हाउस में पैसेंजर्स को शानदार लग्जरी और आरामदायक एक्सपीरियंस मिलने वाला है. यहां सोमाडोम मेडिटेशन पॉड्स में बैठकर आप मन को सुकून दे सकते हैं. वहीं, सीक्रेट स्पा ट्रीटमेंट्स में जाकर आप खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं. एक्सक्लूसिव रॉयल बॉक्स वीआईपी एरिया, स्टाइलिश वर्क पॉड्स और प्राइवेट सिनेमा जैसी सुविधाएं आपके एक्सपीरियंस को खास बनाने वाली हैं. पैसेंजर्स यहां काम भी कर सकते हैं और एंटरटेनमेंट का मजा भी ले सकते हैं.
फ्लाइट से पहले अब मिलेगा सुकून और लग्जरी का शानदार अनुभव: लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर वर्जिन अटलांटिक का नया क्लब हाउस पैसेंजर्स के लिए किसी लग्जरी लाउंज से कम नहीं है. यहां बैठ कर आप भीड़-भाड़ और भागदौड़ के तनाव खत्म को खत्म कर सकते हैं.

फ्लाइट से पहले मेडिटेशन और स्पा से रिलैक्स होने का मौका: अब पैसेंजर्स सिर्फ बैठकर इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि सोमाडोम जैसे मेडिटेशन पॉड्स में 20 मिनट बिताकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं. साथ ही सीक्रेट स्पा की मदद से मसाज, फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट का भी फायदा ले सकते हैं.

रॉयल बॉक्स पैसेंजर्स को कराएगा अलग ही दुनिया का अनुभव: पैसेंजर्स के लिए रॉयल बॉक्स बनाया गया है, जहां उन्हें पूरी प्राइवेसी के साथ रनवे का शानदार नजारा मिलता है. यहां बैठकर चाय-कॉफी या शैम्पेन का आनंद लेना किसी खास और प्रीमियम अनुभव जैसा होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

काम करने वालों के लिए स्टाइलिश वर्क पॉड्स: अगर किसी पैसेंजर को फ्लाइट से पहले काम करना है, तो उसके लिए खास वर्क पॉड्स बनाए गए हैं. यहां बैठकर आराम से लैपटॉप पर काम किया जा सकता है, चार्जिंग की सुविधा भी है.

गैलरी एरिया से मिलेगा शानदार व्यू: क्लब हाउस का गैलरी एरिया इस तरह डिजाइन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स रनवे का खूबसूरत नजारा देख सकें. यहां अलग-अलग तरह की सीटिंग है, जिससे अकेले, कपल या ग्रुप सभी आराम से बैठ सकते हैं और अपने समय का आनंद ले सकते हैं.

फ्लाइट से पहले एंटरटेनमेंट फुल ऑन: अब इंतजार बोरिंग नहीं रहेगा, क्योंकि क्लब हाउस में एक शानदार सिनेमा एरिया भी है. यहां पैसेंजर्स आराम से बैठकर फिल्में या शो देख सकते हैं, हेडफोन और चार्जिंग की सुविधा के साथ एकदम थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा.

पूरी तरह रिलैक्स, रीसेट, रेडी टू फ्लाई का नया कॉन्सेप्ट: वर्जिन अटलांटिक के अनुसार, नया क्लब हाउस पैसेंजर्स को सिर्फ इंतजार की जगह नहीं देता, बल्कि उन्हें रिलैक्स, रीसेट और फ्रेश होकर फ्लाइट में बैठने का अनुभव देता है. यानी यात्रा की शुरुआत ही आराम, सुविधा और खुशी के साथ होती है.




