Last Updated:
79 वर्षीय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा के बढ़ने के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद हैं. डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण और ठंड की वजह से उन्हें यह समस्या हुई है और वे इलाज का सकारात्मक जवाब दे रही हैं.
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद हैं. चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञों की एक टीम उनकी सघन जांच कर रही है. हालांकि अस्पताल प्रबंधन और पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति वर्तमान में स्थिर है और उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. 79 वर्षीय सोनिया गांधी को पिछले कुछ समय से प्रदूषण के कारण लगातार खांसी की समस्या रही है.
About the Author

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें





