बिहार में गरीबों के लिए वरदान बनी मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, बस ऐसे उठाएं लाभ

Date:


Last Updated:

Jehanabad News: जहानाबाद जिले में अरिष्मा चैरिटेबल संस्था 4 एम्बुलेंस चला रही है, जो यहां के लोगों के लिए मुफ्त है. जो भी मरीज हैं. उनको अच्छी सुविधा के साथ पहुंचना है, तो वो फ्री एंबुलेंस की सर्विस प्राप्त कर सकते हैं. यहां एंबुलेंस की सुविधा सप्ताह में सभी दिन होता है.दिन रात काम करता है. एम्बुलेंस की सुविधा का लाभ जिले के हर वो व्यक्ति उठा सकते हैं

बिहार में कई ऐसी संस्था है, जो गरीब-आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश की प्रतिष्ठित दवा कंपनी अरिष्टो फार्मा की CSR के तहत चल रही एक संस्था अरिष्मा चैरिटेबल ट्रस्ट भी इन लोगों के लिए काम कर रही है. अभी कई तरह के कार्यक्रम इस ट्रस्ट के माध्यम से होता रहा है, जिसमें जगह जगह मेडिकल कैंप, मुफ्त एम्बुलेंस और क्लीनिक की सुविधा शामिल है. जहानाबाद जिले की यह कंपनी अब एक और सुविधा जिले के लोगों को प्रदान कर रही है, जो मुफ्त में एम्बुलेंस की सेवा है.

जिले में अरिष्मा चैरिटेबल संस्था 4 एम्बुलेंस चला रही है, जो यहां के लोगों के लिए मुफ्त है. जो भी मरीज हैं. उनको अच्छी सुविधा के साथ पहुंचना है, तो वो फ्री एंबुलेंस की सर्विस प्राप्त कर सकते हैं. यहां एंबुलेंस की सुविधा सप्ताह में सभी दिन होता है.दिन रात काम करता है. एम्बुलेंस की सुविधा का लाभ जिले के हर वो व्यक्ति उठा सकते हैं, जो जरूरतमंद हैं. खास बात यह है कि यहां प्राइवेट हॉस्पिटल तक पहुंचने वाले लोगों को एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती है, जो व्यक्ति एकदम लगता है कि वाकई में उनको जरूरत है, उसे मिलती है.

जिले में इतने एम्बुलेंस सर्विस की सुविधा
अरिष्मा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े रमा शंकर ने कहा, “हमारी दवा कंपनी अरिष्टो फार्मा प्रदेश में कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है. मेडिकल क्षेत्र में ऐसे कई कार्य हो रहे हैं, जिसका सीधा लाभ मरीजों तक पहुंच रहा है. इसी कड़ी में मुफ्त एम्बुलेंस की सुविधा शामिल है. जहानाबाद में अभी 4 एम्बुलेंस चल रही है, जो सप्ताह में सात दिन ऑपरेशन में है. इस एम्बुलेंस पर एक मेडिकल स्टाफ भी मौजूद होता है, जो जरूरत पड़ने पर आसानी से हर एक सुविधा प्रदान कर दे. इसके अलावा यहां मोदनगंज प्रखंड स्थित गोविंदपुर गांव में फ्री क्लिनिक की सुविधा मिल रही है.

इन जगहों तक पहुंचा
एम्बुलेंस सरकारी अस्पतालों में ही सेवा प्रदान करवाती है. क्योंकि ऐसा देखा जाता है कि प्राइवेट हॉस्पिटल तक पहुंचने वाले मरीज आसानी से एम्बुलेंस की सर्विस भी ले सकती हैं. हमारे यहां एंबुलेंस की सेवा पटना, गया और जहानाबाद के सरकारी अस्पतालों तक है. यह चैरिटेबल ट्रस्ट वक़्त वक्त पर मेडिकल कैंप भी लगाती रहती है, जिससे हर गांव के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके. साथ ही हर गरीब को अच्छी स्वास्थ्य मुहैया हो सके.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related