अमेरिका-ईरान युद्ध: राहुल गांधी कल सरकार की सर्वदलीय बैठक में क्यों नहीं होंगे शामिल?

Date:


होमताजा खबरदेश

राहुल गांधी कल सरकार की सर्वदलीय बैठक में क्यों नहीं होंगे शामिल?

Last Updated:

अमेरिका ईरान इजरायल संकट पर सरकार की ओर से बुधवार को बुलाई जा रही सर्वदलीय बैठक से राहुल गांधी दूर रहेंगे. उन्‍होंने खुद बताया क‍ि केरल में एक आयोजन की वजह से वे इस मीटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे.

Zoom

राहुल गांधी (File Photo)

अमेर‍िका ईरान जंग पर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाती है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं. लेकिन जब अमेरिका-ईरान-इजरायल संकट और भारत की अर्थव्यवस्था एवं सुरक्षा पर केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है तो राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं होंगे.

राहुल गांधी ने बैठक में शामिल न होने का कारण बताते हुए कहा, मैं शामिल नहीं हो पाऊंगा क्योंकि मेरा केरल में एक कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए, लेकिन सरकार ने एक ‘स्ट्रक्चरल ब्लंडर’ कर दी है जिसे अब सुधारा नहीं जा सकता, और प्रधानमंत्री तो इसे बिल्कुल नहीं सुधार सकते. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भारत या यहां के किसानों के हित में काम करने के बजाय “वही करेंगे जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे.

कोविड महामारी के बयान पर पलटवार
पीएम मोदी द्वारा मौजूदा संकट की तुलना ‘कोविड जैसे समय’ की वापसी से करने पर राहुल ने उन्हें असंवेदनशील बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भूल गए हैं कि उस महामारी के दौरान देश ने कैसी त्रासदियों का सामना किया था और कितने लोगों की जान गई थी. राहुल ने सरकार की विदेश नीति पर तीखा प्रहार करते हुए इसे पीएम की व्यक्तिगत विदेश नीति और एक यूनिवर्सल जोक करार दिया. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए दावा किया कि ट्रंप को अच्छी तरह पता है कि पीएम मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं. उन्होंने कहा कि अगर पीएम कंप्रोमाइज्ड हैं, तो हमारी विदेश नीति भी कंप्रोमाइज्ड है.

आर्थिक संकट की चेतावनी
कांग्रेस नेता ने इस संकट से निपटने के सरकार के तरीके पर सवाल उठाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यह केवल शुरुआत है. एलपीजी, पेट्रोल, फर्टिलाइजर, ये सभी एक बड़ी समस्या खड़ी करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को इस स्थिति की कोई स्पष्ट समझ नहीं है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related