जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दोपहर 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया हैं. इस बार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत रहा है. इनमें लड़कों का रिजल्ट 93.63% और लड़कियों का रिजल्ट 94.90% रहा है. इस साल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक रहा है. जबकि पिछले साल 10वीं का परिणाम 93.06 प्रतिशत रहा था. इस राजस्थान की बेटियों ने रिजल्ट में बाजी मारी हैं. ऑवरऑल राजस्थान के अलावा अगर राजधानी जयपुर के रिजल्ट की बात करें तो जयपुर में इस साल 10वीं बोर्ड में 1 लाख से अधिक विद्यार्थी 10वीं बोर्ड का इंतजार कर रहे थें. इस साल 10वीं बोर्ड में राजधानी जयपुर का रिजल्ट 94.66% रहा है. जिसमें 95.32% छात्राएं पास हुईं, इसके अलावा 94.08% छात्र पास हुए.
जयपुर की अलग-अलग स्कूल के स्टूडेंट ने 99% अंक हासिल कर जयपुर का नाम रोशन किया हैं. जयपुर में ऐसे भी कई स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. इस बार 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में जयपुर के VIP स्कूलों के अलावा स्लम एरिया और कच्ची बस्तियों के पास स्थित स्कूलों के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट दिया हैं. इस बार 10वीं के एग्जाम में कुल 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स शामिल हुए थें. जिनका रिजल्ट 94.23 प्रतिशत रहा है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं की 12वीं बोर्ड से पहले इस बार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट पहले जारी किया गया हैं. इसका एक प्रमुख कारण यह भी हैं कि एक अप्रैल से नया सत्र की शुरुआत होने जा रही हैं.
इस प्रकार के ग्रेडिंग सिस्टम से चैक करें अपने रिजल्ट का लेवल
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार बोर्ड ने खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए ग्रेडिंग सिस्टम तैयार किया हैं उस हिसाब से स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से अपने बेहतरीन अंकों का अनुभव और लेवल लगा सकते हैं. 10वीं बोर्ड के परिणाम में 91-100 अंक वाले स्टूडेंट्स A1 कैटेगरी जिनका बोर्ड में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा हैं. इसके अलावा A2 – 81 से 90%, B1 – 71 से 80%, B2 – 61 से 70%, C1 – 51 से 60%, C2-41-50%, D – 33 से 40%, E – 33% से कम और E2 कैटेगरी में सबसे कम जो 0-20 अंक लाने वाले अभ्यर्थी अपने ग्रेडिंग सिस्टम का अनुभव लगा सकते हैं. फिलहाल बोर्ड की वेबसाइट अब ठीक से चल रही हैं हालही रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर अधिक लोड़ के चलते स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे थे. अपना रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं.
10वीं बोर्ड का पिछले 5 सालों का पासिंग पसेंटेज
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस साल 2026 में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत रहा है. जबकि साल 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 93.60% रहा था इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. पिछले वर्ष कुल जिसमें 5 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण हुए. ऐसे ही अगर 2024 में RBSE की कक्षा 10 के परिणामों पर नज़र डालें तो 93.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए. इससे पहले, 2023 में कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.49 प्रतिशत था, जबकि 2022 में यह 82.89 प्रतिशत था. 2021, 2020, 2019 और 2018 में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत, 80.63 प्रतिशत, 79.9 प्रतिशत और 79.81 प्रतिशत था. इस साल 2026 के राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट अगर जयपुर के अलावा टॉप 5 जिलों की बात करें तो इसमें झुंझुनूं 97.77%, डीडवाना-कुचामन 97.59%, सीकर 97.43%, नागौर 97.09% जोधपुर 96. 48% अंकों के साथ टॉप पर हैं. लेकिन जयपुर जिले का रिजल्ट इस बार टॉप 5 जिलों में नहीं रहा.
इस बार बोर्ड ने बनाया हैं सबसे तेज़ रिजल्ट का रिकार्ड
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार सबसे कम समय लेते हुए 10वीं का रिजल्ट जारी किया हैं. अगर बोर्ड के पिछले कई सालों के आकंड़े देखें तो 2019 ने बोर्ड ने एग्जाम के बाद 69 दिन में परिणाम जारी किया था, वहीं 2020 में 29 दिन, 2021 में कोविड के चलते एग्जाम नहीं हो पाई, लेकिन 2022 में बोर्ड ने 49 दिन में परिणाम जारी किया, 2023 में 50 दिन, 2024 में 59 दिन और 2025 में 55 दिन का समय लेकर बोर्ड ने परिणाम जारी किया था. लेकिन 2026 में बोर्ड सबसे कम समय में परिणाम जारी करने का रिकार्ड बनाने जा रहा हैं. साथ ही 10वीं के अलावा जल्द ही अब 12वीं बोर्ड के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी जारी करने की तैयारी कर रहा हैं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट भी इसी महिने आने की संभावना हैं.





