“पेट्रोल नहीं मिलेगा!” एक अफवाह ने बीकानेर को हिलाया, लोगों ने किया स्टॉक— लेकिन सुबह होते ही खुल गया पूरा सच

Date:


Last Updated:

Bikaner Fuel Shortage: बीकानेर में पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने लोगों के बीच अचानक हलचल पैदा कर दी. कई लोग पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालांकि, प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. अगले ही दिन हालात सामान्य हो गए और पंपों पर भीड़ कम हो गई. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. सोमवार शाम को पेट्रोल की कथित कमी को लेकर फैली एक अफवाह ने शहर में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बना दिया. कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों ने घबराहट में अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करवाने शुरू कर दिए. हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से अफवाह पर आधारित निकली और मंगलवार को शहर में हालात एकदम सामान्य नजर आए. एक छोटी सी गलत सूचना ने कुछ समय के लिए शहर में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों की तत्परता से हालात जल्द ही नियंत्रण में आ गए. मंगलवार सुबह से ही बीकानेर के सभी पेट्रोल पंपों पर रोजाना की तरह गतिविधियां शुरू हो गईं. लोग बिना किसी हड़बड़ी के अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाते नजर आए. कहीं भी भीड़ या अव्यवस्था का माहौल नहीं था। पेट्रोल की सप्लाई नियमित रूप से जारी रही और सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहा. पेट्रोल पंप कर्मचारी जयशंकर व्यास ने बताया कि सोमवार को अफवाह के चलते अचानक भीड़ बढ़ गई थी. लोगों को लगा कि पेट्रोल की कमी हो जाएगी, इसलिए वे जल्दी-जल्दी पेट्रोल भरवाने पहुंच गए. लेकिन वास्तव में ऐसी कोई स्थिति नहीं थी. आज हालात पूरी तरह सामान्य हैं और सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related