She-Mart Policy: ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिलेगा बाजार, ‘शी-मार्ट’ से खुलेगी तरक्की की नई राह

Date:


होमताजा खबरदेश

ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिलेगा बाजार, शी-मार्ट से खुलेगी तरक्की की नई राह

Last Updated:

सरकार की ‘शी-मार्ट’ पहल ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेचने का मौका देगी. एसएचजी से जुड़ी महिलाएं अब बड़े स्तर पर कारोबार कर सकेंगी, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता दोनों में बेहतरी होगी.

Zoom

महिला उ़द्यमियों को सशक्‍त बनाने के लिए सरकार ने शी-मार्ट योजना की शुरूआत की है. (फाइल फोटो)

She-Mart Policy: अब गांवों में मेहनत से तैयार होने वाले उत्पाद सिर्फ स्थानीय हाट-बाजार तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें एक संगठित और बड़ा बाजार मिलने जा रहा है. केंद्र सरकार ने ग्रामीण महिला उद्यमियों को नई पहचान देने के लिए ‘स्वयं सहायता उद्यम मार्ट’ यानी ‘शी-मार्ट’ पहल की घोषणा की है, जो उनके लिए कारोबार की दुनिया के दरवाजे खोल सकती है.

लोकसभा में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि ‘शी-मार्ट’ को एक ऐसे रिटेल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी. अब तक ये महिलाएं अपने सामान को सीमित दायरे में बेचने को मजबूर थीं, लेकिन इस पहल से उनके उत्पादों को व्यापक पहचान मिल सकेगी.

महिला उद्यमियों को सीधे बाजार से जोड़ने की है तैयारी

सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को सिर्फ आजीविका तक सीमित न रखकर उन्हें सफल उद्यमी बनाना और उन्हें बाजार से सीधे जोड़ना है. शी-मार्ट के जरिए न सिर्फ उत्पादों की खरीद बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बने सामान की मौजूदगी भी मजबूत होगी. इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और बड़े स्तर पर ले जाने का अवसर मिलेगा.

आयोजन मिशन के तहत शुरू हुई यह योजना

यह पहल दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू की जा रही है. इसके अंतर्गत महिलाओं को बाजार तक पहुंच देने के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि वे अपने उद्यम को टिकाऊ और लाभकारी बना सकें. सरकार की योजना है कि ‘शी-मार्ट’ को क्लस्टर स्तर पर समुदाय के मालिकाना हक वाले खुदरा आउटलेट के रूप में विकसित किया जाए. इसके लिए इनोवेशन और फाइनेंसियल सोर्सेज का भी उपयोग किया जाएगा. हालांकि, फिलहाल इस पहल के लिए कोई अलग से बजट आवंटित या खर्च नहीं किया गया है, लेकिन इसे भविष्य में विस्तार देने की तैयारी है.

ग्रा‍मीण अर्थव्‍यवस्‍था को मिलेगी नई रफ्तार

सरकार का मानना है कि अगर यह पहल प्रभावी तरीके से लागू होती है, तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकती है. साथ ही, यह लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़ा होने का मजबूत अवसर प्रदान करेगी. शी-मार्ट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच बन सकता है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related