भरतपुर में 17 साल बाद बहन-भाई का भावुक मिलन, आश्रम ने अच्छे से संभाला, अब शेख शेर बानो अपने घर बीड लौटीं

Date:


X

भरतपुर में 17 साल बाद बहन-भाई का भावुक मिलन, शेख शेर बानो बीड लौटीं

 

arw img

Bharatpur News Hindi : भरतपुर में 17 साल बाद एक बहन और भाई का भावुक मिलन हुआ, जिसने सभी को रोने पर मजबूर कर दिया. महाराष्ट्र के जिला बीड की रहने वाली शेख शेर बानो 2008 में मानसिक अस्वस्थता के कारण घर से भटक गई थीं. चार साल बाद उन्हें अजमेर से भरतपुर के घर आश्रम लाया गया, जहां सेवा, उपचार और स्नेह से उनकी हालत में सुधार हुआ. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद आश्रम ने उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया. जैसे ही भाई शेख अखिल जलील परिवार सहित पहुंचे, दोनों बहन-भाई गले लगकर भावुक हो गए. वर्षों का दर्द, उम्मीद और इंतजार आंसुओं में बदल गया. मिलन के बाद शेर बानो को उनके परिवार को सुपुर्द किया गया. विदाई के समय खुशी और अधूरी कसक दोनों झलक रही थी. आश्रम ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ घर भेजा, जहां अब उनका उज्ज्वल भविष्य इंतजार कर रहा है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related