इस वर्ष रामनवमी का त्यौहार 26 एवं 27 मार्च को मनाई जाएगी. गया जिले में भी रामनवमी को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रहा है. रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा, जुलुस वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बच्चों की काफी भीड़ होने की संभावना रहती है. यातायात नियंत्रण और संधारण के उद्देश्य से गया जिला प्रशासन के द्वारा दो दिनो के लिए वाहन परिचालन मार्ग से संबंधित यातायात प्लान तैयार की गई है.
26 एवं 27 मार्च को गया शहर के कई इलाके में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक प्लान 26 मार्च दोपहर 1:00 बजे से 27 मार्च को जुलुस और शोभा यात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगा. ट्रैफिक प्लान के तहत शहर में सभी प्रकार के बड़ी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा. कंडी से रामशिला मोड़ होते हुए किरानी घाट स्थित पेट्रौल पम्प तक सभी ऑटो, टोटो, टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा. किरानी घाट से रामशिला मोड़ की ओर सभी ऑटो, टोटो, टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा.
26 एवं 27 मार्च को गया शहर में तीन पहिया
चाकन्द की ओर से गया शहर की ओर जाने वाली सभी ऑटो, टोटो, टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा. कन्डी नवादा से रामशिला की ओर पूर्णतः वर्जित रहेगा. आजाद पार्क, नई गोदाम, पीपरपॉती रोड़ से बाये, रंग बहादुर मोड, तेल बिगहा मोड़ के बाये मुरारपुर रोड, खैरात अहमद रोड, फतेहबहादुर रोड, नसिंग स्थान रोड, टेकारी मोड रोड, स्वराजपुरी रोड, ढोलकिया गली रोड, पुरानी गोदाम रोड, कोतवाली थाना रोड, जीबी रोड, छत्ता मस्जिद रोड, पीरमंसूर रोड, कोयरीबारी रोड, नादरागंज रोड, चांदचौरा रोड एवं विष्णुपद मंदिर रोड में सभी ऑटो, टोटो, टेम्पु एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा.
वाहनों का वैकल्पिक मार्ग
चाकन्द की ओर से गया शहर की ओर जाने वाली सभी ऑटो, टोटो, टेम्पु एवं चार पहिय वाहन N.H-22 बाईपास से होकर अग्रेली ओवरब्रीज के नीचे से (गया-प्रेतशिला) रोड होकर रेलवे गुमटी 64बी होते हुए छोटकी नवादा, बागेश्वरी गुमटी, गया रेलवे स्टेशन एवं अपने गन्तव्य को जाएंगे. पटना की ओर से बोधगया, डोभी, शेरघाटी की ओर जाने वाली सभी चार पहिया वाहन चाकन्द से ही N.H-22 पकड़कर अपने गन्तव्य को जाएंगे. तथा कन्डी नवादा से बुनियादगंज, मानपुर पुल, कुकरा मोड़, मेहता पेट्रौल पम्प, भुसण्डा मोड़, घुघड़ीटॉड़ बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे. गया शहर से चाकन्द की ओर किरानी घाट, मुफसिल मोड़, मानपुर बाईपास पुल, कण्डी नवादा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे.





