100 डॉलर के नीचे आया कच्‍चा तेल फिर भी महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल! यूपी से बिहार तक चेक करें ताजा रेट

Date:


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध में अब विराम आ गया है और यही विराम क्रूड की बढ़ती कीमतों में भी दिख रहा है. बावजूद इसके सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल दिख रहा है. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल की खुदरा कीमतों में तेजी दिख रही है.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दिख रही है.

नई दिल्‍ली. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जबसे ईरान के साथ युद्ध रोकने का ऐलान किया है. उसके बाद से ही ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दिख रही है. जो ब्रेंट क्रूड एक समय 150 डॉलर के पार जाता दिख रहा था, वह अब 100 डॉलर से भी नीचे आ गया है. बुधवार को भी कच्‍चे तेल की कीमतों में 6 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है, जिसका सीधा असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है, लेकिन उल्‍टा. आज देश के ज्‍यादातर शहरों में तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 94.89 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 13 पैसे चढ़कर 88.03 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में भी पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 9 पैसे बढ़त के साथ 87.98 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 36 पैसे महंगा होकर 105.59 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 33 पैसे बढ़त के साथ 91.82 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ा बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का 6 फीसदी से गिरावट के साथ 97.95 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी नीचे आया है और यह भी करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ 87.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 रुपये और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.59 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related