जमशेदपुर में अलग-अलग राज्यों के खान-पान का असर देखने को मिलता है. पश्चिम बंगाल के करीब होने की वजह से यहां बंगाली स्नैक ‘झालमुड़ी’ भी काफी लोकप्रिय है. शाम के समय सड़क किनारे ठेलों पर मिलने वाली यह चटपटी डिश हल्की भूख के लिए लोगों की पसंद बन चुकी है. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. झालमुड़ी बनाने के लिए मुरमुरा में नमकीन, प्याज, उबले आलू, टमाटर और काला चना मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू, इमली का पानी और सरसों का तेल डालें. फिर इसे अच्छी तरह मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए चाहें तो धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं. इस तरह झालमुड़ी तैयार.






