जब CJI सूर्यकांत के भाई को किसी ने किया फोन, चीफ जस्टिस बोले- ऐसे लोगों को छोड़ेंगे नहीं, चाहें कहीं हों
Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट में जूडिशियरी को प्रभावित करने और अदालत के आदेशों पर सवाल उठाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने भरी अदालत में सख्त नाराजगी जताते हुए खुलासा किया कि एक मामले से जुड़े व्यक्ति ने सीधे उनके भाई को फोन कर दिया और कोर्ट के आदेश पर सवाल खड़े किए. सीजेआई ने इस हरकत पर कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है कि वह ऐसे तत्वों को छोड़ेंगे नहीं, चाहे वे देश से बाहर ही क्यों न हों.
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई चल रही थी. मामला जनरल कैटेगरी के एक व्यक्ति द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने के बाद, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र के आधार पर पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल कॉलेज में दाखिले का लाभ मांगने से जुड़ा था. इस मामले की पिछली सुनवाई में अदालत ने हरियाणा के मुख्य सचिव को आदेश दिया था कि वे अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़े दिशा-निर्देश कोर्ट में पेश करें.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…





