आखिर क्या है ‘डार्क फ्लीट’? मेजर गौरव से समझिए कैसे ईरान का तेल समुद्र में हो जाता है गायब?

Date:


होमवीडियोदेश

Iran oil smuggling: आखिर क्या है ‘डार्क फ्लीट’? मेजर गौरव से समझिए कैसे ईरान का तेल समुद्र में हो जाता है गायब?

X

Iran oil smuggling: आखिर क्या है ‘डार्क फ्लीट’? मेजर गौरव से समझिए कैसे ईरान का तेल समुद्र में हो जाता है गायब?

 

arw img

Iran oil smuggling:मेजर गौरव आर्य ने बताया कि ईरान की अर्थव्यवस्था की एक बड़ी लाइफलाइन समुद्र में गुप्त जहाजों के नेटवर्क पर टिकी है. ये नेटवर्क ‘डार्क फ्लीट’ कहलाता है. इसमें सैकड़ों जहाज शामिल हैं. ये खुले समुद्र में नियमों से बचकर काम करते हैं. जहाजों के असली मालिक और कागजात छिपाए जाते हैं. कई जहाज कमजोर नियम वाले देशों में रजिस्टर होते हैं. ट्रैकिंग से बचने के लिए AIS ट्रांसपोंडर बंद कर दिए जाते हैं. यानी जहाज रडार से अचानक गायब हो जाते हैं. इसके बाद जहाज से जहाज में तेल ट्रांसफर किया जाता है. तेल की असली पहचान छुपा दी जाती है और अलग-अलग देशों में इसे रीसेल किया जाता है. अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और साउथ अमेरिका में यह नेटवर्क सबसे सक्रिय है. मेजर गौरव के अनुसार यह सिस्टम मजबूत है, लेकिन फूल प्रूफ नहीं. अमेरिका और अन्य देश कभी-कभी इसे क्रैक कर लेते हैं. वेनेज़ुएला ऑपरेशन के समय अमेरिका ने इसी तरह शैडो फ्लीट के कुछ जहाज पकड़ लिए थे. मेजर गौरव बताते हैं कि अगर अमेरिका और उसके साझेदार अरब सागर में नियंत्रण कर लें, तो ईरान के तेल आउटफ्लो को रोका जा सकता है. यह प्रक्रिया लंबी है, लेकिन असंभव नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related