जंगल या वन क्षेत्र से गुजरते समय सड़क पर अचानक हाथियों का झुंड दिख सकता है. ऐसे में घबराने के बजाय सावधानी और धैर्य बरतना जरूरी है, क्योंकि हाथी खासकर बच्चों के साथ होने पर आक्रामक हो सकते हैं. विशेषज्ञ डॉ. डी.एस. श्रीवास्तव के अनुसार, सबसे पहले हाथियों को सड़क पार करने दें और वाहन को रोककर इंतजार करें. किसी भी स्थिति में वाहन को आगे-पीछे करने या हॉर्न बजाने से बचें, क्योंकि इससे हाथी उत्तेजित हो सकते हैं. अगर हाथी पास नजर आएं तो सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वाहन को शांत स्थिति में रखें. अचानक गाड़ी बंद हो जाए तो उसे धीरे से स्टार्ट कर नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाएं. विशेषज्ञों का कहना है..






