कूड़े के ढेर से निकला ‘करोड़ों’ का आइडिया! इंदौर की बेटी ने बनाई जादुई मशीन, रसोई से होगी मोटी कमाई – News18 हिंदी

Date:


X

कूड़े के ढेर से निकला ‘करोड़ों’ का आइडिया! रसोई से होगी मोटी कमाई

 

arw img

Success Story: स्वच्छता में नंबर-1 शहर इंदौर की अक्षिता मालवीय ने देश की राजधानी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ देखकर एक ऐसा समाधान निकाला है. जो अब हर रसोई की किस्मत बदल सकता है. आर्मी अफसर की बेटी अक्षिता ने InSync नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया है. जिसने एक ऐसा स्मार्ट किचन सिंक तैयार किया है जो गीले कचरे को सीधे खाद में तब्दील कर देता है. यह कोई साधारण सिंक नहीं, बल्कि एक पूरा ऑटोमैटिक सिस्टम है. इसमें सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना या अनाज डालने पर वह प्रोसेस होकर एक बॉक्स में जमा हो जाता है. उपयोगकर्ता हर महीने करीब 50 से 60 किलो खाद तैयार कर सकते हैं. जिसे बाजार में बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है. भारत मंडपम में प्रदर्शित इस आइडिया को देख बड़ी-बड़ी कंपनियों में निवेश के लिए होड़ मची है. फिलहाल इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये है. लेकिन अक्षिता अब मिडिल क्लास और रेस्टोरेंट्स के लिए इसका एक बजट-फ्रेंडली मॉडल बना रही हैं. अक्षिता का कहना है आइडिया हमारा है, लेकिन कमाई का जरिया अब आपका होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related