भरतपुर में काका जी के पकौड़ों के लिए लाइन, सीक्रेट मसाले का ऐसा जादू कि स्वाद के लिए उमड़ रही भारी भीड़

Date:


Last Updated:

Kaka Ji ke Pakode : भरतपुर के कन्नी गुर्जर चौराहे पर स्थित काका जी पकोड़े इन दिनों स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद बने हुए हैं. यहां नौ तरह के गरमा-गरम पकोड़े और खास सीक्रेट मसाला लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. सुबह से शाम तक लगने वाली भीड़ इस दुकान को शहर का फूड हॉटस्पॉट बना रही है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर : भरतपुर शहर का कन्नी गुर्जर चौराहा इन दिनों अपने खास स्वाद के लिए लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यहां स्थित काका जी पकोड़े की दुकान स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद बन चुकी है. सुबह से लेकर शाम तक इस दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रहती है. जहां हर कोई इन खास पकोड़ों का स्वाद चखने के लिए उत्साहित नजर आता है. काका जी पकोड़े की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाले नौ अलग-अलग प्रकार के पकोड़े हैं.

आमतौर पर जहां पकोड़ों की दुकानों पर सीमित वैरायटी देखने को मिलती है. वहीं यहां ग्राहकों को स्वाद की भरपूर विविधता मिलती है. आलू, प्याज, मिर्च, पनीर समेत कई तरह के पकोड़े यहां ताजे और गरमा-गरम तैयार किए जाते हैं. जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. लेकिन इन पकोड़ों को खास बनाता है, उनका सीक्रेट मसाला काका जी द्वारा तैयार किया गया यह विशेष मसाला पकोड़ों को एक अलग ही स्वाद देता है. जो अन्य जगहों पर आसानी से नहीं मिलता. यही वजह है कि एक बार यहां आने वाला ग्राहक दोबारा जरूर लौटता है.

काका जी पकोड़े का स्वाद, दूर-दूर तक मशहूर
मसाले का यह अनोखा मिश्रण पकोड़ों में ऐसी खुशबू और स्वाद भर देता है कि लोग दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. कई ग्राहक तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यहां का स्वाद चखाने के लिए साथ लेकर आते हैं. शाम के समय यहां का माहौल खासा चहल-पहल भरा रहता है. जहां लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं.

भरतपुर में काका जी पकोड़े, स्वाद का अजूबा
कुरकुरेपन और बेहतरीन स्वाद का मेल काका जी पकोड़े को भरतपुर की खास पहचान बना चुका है. यह सिर्फ एक दुकान नहीं बल्कि स्थानीय खानपान की संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया है. यहां मिलने वाला स्वाद लोगों के दिलों में बस चुका है और यही कारण है कि काका जी पकोड़े आज भरतपुर के फूड लवर्स के लिए किसी स्वाद के अजूबे से कम नहीं है.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related