क्या आप ‘फबिंग’ के शिकार हैं? अपनों के बीच रहकर भी अकेले कर देगी ये डिजिटल नशा – News18 हिंदी

Date:


X

क्या आप ‘फबिंग’ के शिकार हैं? अपनों के बीच रहकर भी अकेले कर देगी ये डिजिटल नशा

 

arw img

Digital Addiction Tips: क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन अब केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि न्यू स्मोकिंग बन चुका है? वर्ल्ड बुक फेयर में चर्चा का केंद्र बनी डॉ. प्रकाश धवान की पुस्तक डिजिटल डाइट: डिस्कनेक्ट टू कनेक्ट ने आधुनिक समाज की इस खतरनाक लत पर कड़ा प्रहार किया है. डॉ.धवान का मानना है कि हम फोन नहीं चला रहे, बल्कि फोन हमें ऑटो पायलट मोड पर चला रहा है. प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब में सेल्फी का कीड़ा, पासवर्ड में बंद जिंदगी और फबिंग (अपनों के बीच बैठकर मोबाइल चलाना) जैसे 20 चुभते हुए विषयों को उठाया गया है. डॉ.धवान चेतावनी देते हैं कि 18-18 घंटे स्क्रीन पर बिताना हमारी याददाश्त और मानसिक सेहत को दीमक की तरह चाट रहा है. इस लत से मुक्ति के लिए उन्होंने डिजिटल फास्टिंग का मंत्र दिया है. उनका कहना है कि जैसे हम शरीर के लिए व्रत रखते हैं. वैसे ही हफ्ते में एक दिन स्क्रीन फ्री सन्नाटा अनिवार्य होना चाहिए. यह किताब केवल एक रचना नहीं, बल्कि याददाश्त बचाने और रिश्तों को फिर से जोड़ने का एक सामाजिक आंदोलन है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ईरान के खिलाफ अरब एकजुट क्यों? मेजर गौरव ने बताई असली वजह – News18 हिंदी

होमवीडियोदेशIran-Israel Conflict: ईरान के खिलाफ अरब एकजुट क्यों?...