पिता मंदिर में बनाते हैं प्रसाद, बेटे की मेहनत लाई रंग! अमन के 99.17% अंक, संघर्ष से सफलता की प्रेरक कहानी

Date:


X

पिता मंदिर में प्रसाद बनाते, बेटे ने हासिल किए 99.17% अंक, मेहनत लाई रंग

 

arw img

Karauli student Aman Rajouria scores 99.17 percent : करौली जिले के कैलादेवी क्षेत्र के छात्र अमन राजौरिया ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर एक प्रेरक मिसाल पेश की है. साधारण परिवार से आने वाले अमन के पिता कैलादेवी मंदिर में प्रसाद बनाने का काम करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद अमन ने अपनी मेहनत और अनुशासन से बड़ी सफलता पाई. लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के छात्र अमन ने रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस रखा. उन्होंने अपने नोट्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के अभ्यास को सफलता का मंत्र बताया. अमन अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं. उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों को भी यह संदेश मिलता है कि कठिन परिस्थितियों में भी लगन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related