ईरान, इजराइल या अमेरिका… असली नुकसान किसका? मेजर गौरव ने खोल दी पूरी गेम – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

Iran-Israel War: ईरान, इजराइल या अमेरिका… असली नुकसान किसका? मेजर गौरव ने खोल दी पूरी गेम

X

Iran-Israel War: ईरान, इजराइल या अमेरिका… असली नुकसान किसका? मेजर गौरव ने खोल दी पूरी गेम

 

arw img

Iran-Israel War:मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच बड़ा सवाल है- आखिर बैकफुट पर कौन है? ईरान, अमेरिका या इजराइल? इस पर एक्सपर्ट्स की राय सामने आई है. उनका कहना है कि पहली नजर में ईरान मजबूत दिख रहा है, लेकिन लंबी अवधि में वह दबाव में है. बताया जा रहा है कि ईरान का कमांड सिस्टम कमजोर हुआ है. उसके कई ठिकानों को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में ईरान अब सीधे जीत की बजाय नुकसान पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहा है. उसका फोकस तेल की कीमतें बढ़ाने और बातचीत की स्थिति बनाने पर है. दूसरी ओर, इजराइल में हमलों की तस्वीरें सामने आ रही हैं. मिसाइलें गिर रही हैं, लोग शेल्टर में भाग रहे हैं. लेकिन ईरान के अंदर की स्थिति साफ नहीं है. वहां से ग्राउंड रिपोर्ट बहुत कम आ रही है. इससे असली नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल है. अमेरिका भी एक साथ कई मोर्चों पर एक्टिव है. वह इजराइल, रूस और चीन के साथ अलग-अलग स्तर पर बातचीत कर रहा है. इससे साफ है कि रणनीति सिर्फ जंग नहीं, बल्कि डिप्लोमैसी भी है. एक और अहम बात ये है कि ईरान के सहयोगी देश भी पूरी तरह उसके साथ नहीं दिख रहे. रूस जैसे देश भी अपने फायदे के हिसाब से फैसले ले रहे हैं. इससे ईरान की स्थिति और कमजोर हो सकती है. वहीं, इजराइल और लेबनान बॉर्डर पर भी हालात तनावपूर्ण हैं. हिज़्बुल्लाह लगातार रॉकेट दाग रहा है. इजराइल जवाबी कार्रवाई कर रहा है. आम लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. फिलहाल हमले रुकने के संकेत नहीं हैं. बातचीत भी शुरू नहीं हुई है. ऐसे में साफ है कि हालात अभी और बिगड़ सकते हैं. आने वाले दिनों में तस्वीर और स्पष्ट होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related