Last Updated:
पं. अनुपम महाराज ने बताया कि मां को हलवा व खीर भी बहुत पसंद है. मां को भोग लगाने के बाद कन्याओं को बैठाकर उन्हें भी खिलाएं. कन्याओं को चूमती अर्पित करें. मिष्ठान खिलाए और दक्षिणा दें. ध्यान दें कि कन्या पूजन में नमक नहीं खिलाएं. कन्याएं 9 वर्ष से कम और एक वर्ष से ज्यादा हो तो अति उत्तम रहता है. मां को नारियल प्रिय है.
मिर्जापुर: नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी के अवसर पर मां महागौरी की पूजा की जाती है. महागौरी धन-धान्य के साथ ही सिद्ध को पूर्ण करने वाली देवी हैं. ऐसी मान्यता है कि मां गौरी को 7 कौड़िया व 7 गोमतीचक्र चढ़ाने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. महागौरी की विधि विधान से पूजन करने पर मां की विशेष कृपा भक्तों पर बनती है. विंध्यधाम के विद्वान आचार्य पं. अनुपम महाराज ने महागौरी के पूजन को लेकर उपाय बताएं हैं. अनुपम महाराज ने कहा कि मां महागौरी के लिए विधिवत पूजन अर्चन के साथ मिष्ठान , खीर व हलवा आदि चढ़ाकर भक्तों में वितरित करें, इससे मां की विशेष कृपा बरसती है.
पूजा विधि
पं. अनुपम महाराज ने बताया कि नवरात्रि का 8वां दिन मां महागौरी का है. मां को प्रसन्न करने के लिए एक थाली में लाल रंग की चुनरी, मां के लिए सुंदर की बिछिया या कोई आभूषण, माई के लिए लाल व पीले पुष्प, मां के लिए चंदन, अक्षत व धूप रख लें. इसके बाद मां को चढ़ाने के लिए 7 गोमती चक्र, 7 कौड़ी, एक चांदी या पीतल का कछुआ, लक्ष्मी बैल व पान इत्यादि चढ़ाए. कछुआ को अपने तिजोरी में रखे. इससे धन की कमी महसूस नहीं होती है. महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 56 भोग की व्यवस्था कर लें. छप्पन भोग की व्यवस्था नहीं होने पर पुड़ी व लप्सी ही मां को चढ़ाए.
कैसे करें कन्या पूजन
पं. अनुपम महाराज ने बताया कि मां को हलवा व खीर भी बहुत पसंद है. मां को भोग लगाने के बाद कन्याओं को बैठाकर उन्हें भी खिलाएं. कन्याओं को चूमती अर्पित करें. मिष्ठान खिलाए और दक्षिणा दें. ध्यान दें कि कन्या पूजन में नमक नहीं खिलाएं. कन्याएं 9 वर्ष से कम और एक वर्ष से ज्यादा हो तो अति उत्तम रहता है. मां को नारियल प्रिय है. ऐसे में महागौरी को नारियल अर्पित करें. नारियल की आठ बलि जरुर देना चाहिए. इससे अष्ट लक्ष्मी प्रसन्न होती है और कृपा बरसाती है. महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए कनकधारा के साथ कई अन्य पाठ कर सकते हैं. बेल के मुरब्बा, घी, शक्कर या अन्य सामानों से मां का हवन करें. इससे धनधान्य में वृद्धि होगी और संकट कटेंगे.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें





