घर पर बनाएं टेस्टी वड़ा पाव, आसान रेसिपी से मिलेगा स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद

Date:


वड़ा पाव देश के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, जिसे ‘गरीबों का बर्गर’ भी कहा जाता है. यह सस्ता, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता है, जिसे सुबह-शाम लोग चाय के साथ खूब पसंद करते हैं. अब इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए पाव, बेसन, उबले आलू, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, सौंफ और तेल की जरूरत होती है.स्वाद बढ़ाने के लिए पीनट्स भी डाले जा सकते हैं. वड़ा पाव बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत आलू के मसाले से होती है. इसके लिए सबसे पहले तेल में सौंफ, प्याज, हरी मिर्च और अदरक भूनकर उसमें मसाले मिलाएं. फिर उबले आलू डालकर अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद बेसन में नमक, हल्दी, अजवाइन और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. आलू के छोटे गोले बनाकर बेसन में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें. अंत में पाव को काटकर उसमें हरी और इमली की चटनी लगाएं, वड़ा रखें और परोसें. इस तरह घर पर ही स्वादिष्ट वड़ा पाव तैयार किया जा सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related