‘अर्थव्यवस्था पर ट्यूशन लें राहुल गांधी, देश को शर्मिंदा करना बंद करें’, कंगना का LOP पर प्रहार
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्षी नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर ट्यूशन लेने की नसीहत दी है. कंगना ने कांग्रेस शासनकाल की तुलना मौजूदा स्थिति से करते हुए कहा कि पहले बैंकों की हालत खस्ता थी और रिकवरी रेट बेहद कम था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने भारतीयों के आत्मविश्वास को यह कहकर चोट पहुंचाई थी कि अनपढ़ लोग डिजिटल पेमेंट कैसे करेंगे? कंगना ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 50 करोड़ से ज्यादा जनधन खातों ने आम आदमी को बैंकिंग से जोड़ा है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस के समय NPA 11.5% था, जो मार्च 2025 में घटकर 2.25% रह गया है. उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि 3% से कम NPA वैश्विक स्तर पर एक उत्कृष्ट स्थिति मानी जाती है, फिर भी वे विदेश जाकर भारतीय अर्थव्यवस्था की छवि खराब कर रहे हैं.<br>भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्षी नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर ट्यूशन लेने की नसीहत दी है. कंगना ने कांग्रेस शासनकाल की तुलना मौजूदा स्थिति से करते हुए कहा कि पहले बैंकों की हालत खस्ता थी और रिकवरी रेट बेहद कम था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने भारतीयों के आत्मविश्वास को यह कहकर चोट पहुंचाई थी कि अनपढ़ लोग डिजिटल पेमेंट कैसे करेंगे? कंगना ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 50 करोड़ से ज्यादा जनधन खातों ने आम आदमी को बैंकिंग से जोड़ा है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस के समय NPA 11.5% था, जो मार्च 2025 में घटकर 2.25% रह गया है. उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि 3% से कम NPA वैश्विक स्तर पर एक उत्कृष्ट स्थिति मानी जाती है, फिर भी वे विदेश जाकर भारतीय अर्थव्यवस्था की छवि खराब कर रहे हैं.




