भूल जाइए रोहू और मांगुर; मुंबई के खारे पानी का यह ‘क्रंची’ सीफूड आपको अपना मुरीद बना लेगा!

Date:


X

रोहू-मांगुर भूलिए! ट्राई करें मुंबई का क्रंची सीफूड, एक बाइट में बन जाएंगे फैन

 

arw img

Mumbai seafood : मुंबई सिर्फ ऊंची इमारतों का नहीं, बल्कि स्वाद के असीमित समंदर का भी शहर है. यहां की हवाओं में घुली नमक की खुशबू और थाली में सजते सीफूड का जलवा इसे अन्य राज्यों से बिल्कुल जुदा बनाता है. जहां उत्तर भारत में रोहू और कटला जैसी मीठे पानी की मछलियों का बोलबाला है, वहीं मुंबई के तटों पर खारे पानी की ऐसी विविधता मिलती है जो हैरान कर दे. चाहे वह शाही पापलेट हो, जो ₹2000 किलो तक बिकती है, या फिर मुंबई की पहचान ‘क्रिस्पी’ बॉम्बिल (बॉम्बे डक), यहां का हर व्यंजन एक कहानी कहता है. कोलीवाड़ा स्टाइल से लेकर मालवणी मसालों तक, मुंबई में सीफूड को सूजी के साथ फ्राई कर जो ‘क्रंच’ दिया जाता है, वह इसे लाजवाब बनाता है. यहां ऑक्टोपस, टाइगर प्रॉन्स और स्क्विड जैसी 50 से अधिक प्रजातियां न केवल खाने का हिस्सा हैं, बल्कि यहां की संस्कृति की जान हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related